''तारक मेहता...'' के लिए मिल गये नये डॉ. हाथी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2018 8:25 AM
चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के निर्माता पिछले दो महीने से डॉ. हाथी का किरदार निभाने के लिए एक्टर तलाश कर रहे थे. बताया जा रहा है कि अब यह तलाश पूरी हो गई है. कवि कुमार आजाद के रोल के लिए कोई और नहीं बल्कि निर्मल सोनी को चुना गया है. […]
चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के निर्माता पिछले दो महीने से डॉ. हाथी का किरदार निभाने के लिए एक्टर तलाश कर रहे थे. बताया जा रहा है कि अब यह तलाश पूरी हो गई है. कवि कुमार आजाद के रोल के लिए कोई और नहीं बल्कि निर्मल सोनी को चुना गया है. वे पहले भी शो में डॉ.हाथी का किरदार निभा चुके हैं. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि निर्मल सोनी रविवार को फिल्म सिटी में आनेवाले एपिसोड की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.
गौरलतब है कि डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का 9 जुलाई को निधन हो गया था. उनके निधन के कुछ समय बाद से डॉ. हॉथी के किरदार के लिए नये चेहरे की तलाश की जा रही थी.
https://www.instagram.com/p/BdnqHiHAwl8/?utm_source=ig_embed_loading
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कवि कुमार आजाद के निधन के कुछ समय बाद ही निर्माता डॉ. हाथी के किरदार के लिए ऑडिशन ले रहे थे. वे ऐसे अभिनेता की तलाश कर रहे थे जिसकी कॉमिक टाइम कवि कुमार आजाद से मैच करती हो. डॉ. हाथी के पर्दे पर आते ही लोगों की हंसी छूट जाती थी. वो सिर्फ मोटे थे इसलिए नहीं, बल्कि उनके फेस का एक्सप्रेशन भी कमाल का होता था.
शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पहले ही कह चुके थे कि वह डॉ हाथी के निधन से बेहद दुखी हैं लेकिन वे इस किरदार को जारी रखना चाहते हैं. कवि कुमार आजाद से पहले इस किरदार को निर्मल सोनी ही प्ले कर रहे थे. साल 2009 में कवि कुमार ने निर्मल सोनी को रिप्लेस किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










