ePaper

पेरिस ने विश्व कप सितारों के नाम पर मेट्रो स्टेशन के नाम बदले

Updated at : 16 Jul 2018 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
पेरिस ने विश्व कप सितारों के नाम पर मेट्रो स्टेशन के नाम बदले

पेरिस : पेरिस के छह मेट्रो स्टेशनों के नाम फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में बदले गये हैं. स्टेशन विक्टर हुजो का नाम टीम के कप्तान और गोलकीपर के नाम पर ‘विक्टर हुजो लोरिस’ रखा गया है. बर्सी मेट्रो स्टेशन का नाम ‘बसी लेस ब्लूज’ रखा गया है. एवरोन स्टेशन […]

विज्ञापन

पेरिस : पेरिस के छह मेट्रो स्टेशनों के नाम फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में बदले गये हैं. स्टेशन विक्टर हुजो का नाम टीम के कप्तान और गोलकीपर के नाम पर ‘विक्टर हुजो लोरिस’ रखा गया है.

बर्सी मेट्रो स्टेशन का नाम ‘बसी लेस ब्लूज’ रखा गया है. एवरोन स्टेशन का नाम ‘नाउस एवरोन गागने ‘ रखा गया है. यह एक फ्रेंच नाटक है जिसके मायने हैं ‘हम जीत गए.चार्ल्स डे गाउले एतोइले का नाम ‘ आन अ टू एतोइले’ रखा गया है जिसका मतलब है कि हमारे पास दो सितारे हैं. यहां जिक्र 1998 विश्व कप जीत और रूस में रविवार रात मिली जीत का हो रहा है.

नोत्रे देम देसशां का नाम कोच के नाम पर ‘ नोत्रे दिदयेर देसशां’ रख दिया गया है. बतौर खिलाड़ी और कोच विश्व कप जीतने वाले वह फ्रेंज बैकनबाउर और मारियो जगालो के बाद दुनिया के तीसरे फुटबॉलर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola