''धड़क'' की रिलीज से पहले जाह्नवी को आयी मां श्रीदेवी की याद, बतायी यह ख्वाहिश

मुंबई : फिल्म ‘धड़क’ से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रही जाह्नवी कपूर का कहना है कि वह अपनी मां एवं अभिनेत्री श्रीदेवी की तरह ही लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहती हैं. श्रीदेवी फरवरी में दुबई के एक होटल में मृत पायी गयी थीं. मां के निधन के कुछ महीने बाद […]
मुंबई : फिल्म ‘धड़क’ से अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रही जाह्नवी कपूर का कहना है कि वह अपनी मां एवं अभिनेत्री श्रीदेवी की तरह ही लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहती हैं.
श्रीदेवी फरवरी में दुबई के एक होटल में मृत पायी गयी थीं. मां के निधन के कुछ महीने बाद ही अपने फिल्मी करियर का आगाज कर रहीं जाह्नवी ने कहा, मुझे उनकी विरासत का अंदाजा है लेकिन मुझे नहीं लगता की इससे डरने की जरूरत है.
मेरा मानना है कि मां को लोगों से बेहद प्यार, सराहना मिली. मैं इसकों लेकर काफी कृतज्ञता महसूस करती हूं. मैं उनकी तरह ही लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहती हूं.
उन्होंने कहा, मुझे पता है मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी होगी. मैं दर्शकों के प्रति एक जिम्मेदारी महसूस करती हूं. मैं उन्हें खुश करना चाहती हूं. उन्होंने मेरी मां को बहुत कुछ दिया और मेरी मां ने उन्हें बहुत कुछ दिया.
मैं भी यही हासिल करना चाहती हूं. उम्मीद करती हूं मैं कर पाऊंगी. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़क’ में इशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं. यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक है. फिल्म 20 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




