ePaper

सोनाक्षी सिन्हा का कटरीना के साथ फिटनेस वीडियो वायरल, दे डाली बड़ी चेतावनी

Updated at : 08 Jul 2018 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा का कटरीना के साथ फिटनेस वीडियो वायरल, दे डाली बड़ी चेतावनी

मुंबई : बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनक्षी सिन्हा अपने एक वीडियो को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. इस वीडिया में वे कटरीना खान के साथ वर्कआउट करती नजर आती हैं और मदद के लिए चिल्लाती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. अपनी आगामी फिल्म के लिए जिम में सोनाक्षी […]

विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनक्षी सिन्हा अपने एक वीडियो को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. इस वीडिया में वे कटरीना खान के साथ वर्कआउट करती नजर आती हैं और मदद के लिए चिल्लाती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है. अपनी आगामी फिल्म के लिए जिम में सोनाक्षी व कटरीना वर्कआउट करती इसमें दिखती हैं. उनके साथ उनके ट्रेनर भी नजर आते हैं.
इस वीडियो से ऐसा लगता है कि ट्रेनर की निगरानी में वर्क आउट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा थक गयी हैं और वे चाहती हैं कि अब उन्हें इससे मुक्ति मिले और इसके लिए कोई मदद करे. हालांकि ट्रेनर का ऐसा कोई इरादा नहीं है कि अपनी फिटनेस स्टूडेंट को इतनी आसानी से छोड़ दें. और, वे सोनाक्षी को एक्सरसाइज करने के लिए कहते नजर आते हैं.

https://www.instagram.com/p/Bk4lB2KnaB9/

वीडियो पोस्ट करने के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- ‘वैधानिक चेतावनी. कटरीना के साथ वर्कआउट करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है .’ इस वीडियो में सोनाक्षी ने कटरीना कैफ को टैग भी किया है. कटरीना कैफ के इससे पहले भी जिम में वर्कआउट के फोटो और वीडियो सामने आते रहे हैं. पिछले दिनों कटरीना कैफ का जाह्नवी कपूर के साथ जिम में मस्ती करते हुए फोटो वायरल हुआ था.
सोनाक्षी सिन्हा, कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों सलमान खान के दबंग टूर के लिए लगातार ट्रेवल कर रही हैं. इस दौरान इन तीनों एक्ट्रेस की बॉन्डिंग भी देखते ही बन रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola