100वें मैच में सऊदी के खिलाफ होंगी सुआरेज पर नजरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2018 7:34 AM

विज्ञापन

रोस्तोव ऑन डॉन (रूस) : विश्व कप में कई बार चर्चा के केंद्र में रहने वाले लुई सुआरेज बुधवार को यहां अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में उरूग्वे को सऊदी अरब पर जीत दिला कर उसकी फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे. अगर अंतिम क्षणों में कुछ भयावह नहीं […]

विज्ञापन

रोस्तोव ऑन डॉन (रूस) : विश्व कप में कई बार चर्चा के केंद्र में रहने वाले लुई सुआरेज बुधवार को यहां अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में उरूग्वे को सऊदी अरब पर जीत दिला कर उसकी फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे. अगर अंतिम क्षणों में कुछ भयावह नहीं घटता है, तो सुआरेज उरूग्वे की तरफ से मैचों का शतक पूरा कर लेंगे.

रोस्तोव एरेना में होनेवाला ग्रुप ए का यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उरूग्वे ने अपने पहले मैच में मिस्र को 1-0 से हराया था, जबकि सऊदी अरब मेजबान रूस से 0-5 से हार गया था. सुआरेज की उपलब्धि वाले इस मैच में उरूग्वे विजय अभियान जारी रखकर अंतिम 16 में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा.

सऊदी अरब भी रूस के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर उलटफेर की संभावना के साथ मैदान पर उतरेगा और अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने का प्रयास करेगा. उसके सामने हालांकि सुआरेज जैसे दमदार खिलाड़ियों की चुनौती होगी जो इस बार के विश्व कप को अपने लिए यादगार बनाना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola