प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच क्या है रिश्ता ? पढ़ें भाई केविन ने क्या कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2018 11:35 AM
लॉस एंजिलिस : ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गायक निक जोनास को डेट कर रही हैं. हालांकि गायक ने इन खबरों के बारे में कुछ भी नहीं कहा है लेकिन उनके भाई का कहना है कि अभिनेत्री बेहद अच्छी हैं. भारतीय अभिनेत्री और गायक को कई मौकों पर साथ देखा गया है. प्रियंका […]
लॉस एंजिलिस : ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गायक निक जोनास को डेट कर रही हैं. हालांकि गायक ने इन खबरों के बारे में कुछ भी नहीं कहा है लेकिन उनके भाई का कहना है कि अभिनेत्री बेहद अच्छी हैं. भारतीय अभिनेत्री और गायक को कई मौकों पर साथ देखा गया है.
प्रियंका हाल ही में निक के रिश्तेदार की शादी में निक के डेट के तौर पर शामिल हुई थीं. अटलांटिक सिटी में उन्होंने हाथों में हाथ डाले तस्वीरें भी खिंचवाई थी. जब निक जोनास के भाई केविन से ई ! न्यूज ने पूछा कि क्या वह पहली बार प्रियंका चोपड़ा से मिले हैं तो उन्होंने कहा , ‘‘ आपको इस बारे में निक से पूछना चाहिए. हम पहले भी मिल चुके हैं. वह बेहद अच्छी हैं. लेकिन निक के बारे में तो वही बता सकता है.”
अभिनेत्री (35) और निक जोनास (25) की डेटिंग की खबरें इस महीने की शुरुआत से आने लगी थीं. दोनों ने राल्फ लॉरेन डिजाइन में 2017 में साथ में रेड कार्पेट पर फोटो खिंचवाई थी. हालांकि न तो अभिनेत्री ने और न ही गायक ने अपने संबंध के बारे में कोई टिप्पणी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










