ePaper

53 प्रतिशत ब्राजीलियों की फुटबॉल विश्व कप में कोई रूचि नहीं

Updated at : 12 Jun 2018 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
53 प्रतिशत ब्राजीलियों की फुटबॉल विश्व कप में कोई रूचि नहीं

रियो दि जिनेरियो : फुटबॉल में देश का गौरवशाली इतिहास होने के बावजूद आधे से अधिक ब्राजीलियों की रूस में होने वाले विश्व कप में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसका खुलासा डाटाफोल्हा द्वारा कराई गई रायशुमारी में हुआ. जनमत संग्रह के अनुसार 53 प्रतिशत ब्राजीलियों की विश्व कप में कोई रूचि नहीं है. इसका कारण […]

विज्ञापन

रियो दि जिनेरियो : फुटबॉल में देश का गौरवशाली इतिहास होने के बावजूद आधे से अधिक ब्राजीलियों की रूस में होने वाले विश्व कप में कोई दिलचस्पी नहीं है.

इसका खुलासा डाटाफोल्हा द्वारा कराई गई रायशुमारी में हुआ. जनमत संग्रह के अनुसार 53 प्रतिशत ब्राजीलियों की विश्व कप में कोई रूचि नहीं है. इसका कारण देश में भ्रष्टाचार , चरमराती अर्थव्यवस्था और ट्रकरों की हड़ताल जैसी विभिन्न समस्यायें हैं.

महिलाओं में 61 प्रतिशत , 35 से 44 आयुवर्ग के लोगों में 57 प्रतिशत और दक्षिणी ब्राजील में रहने वालों में 59 प्रतिशत की विश्व कप में रूचि नहीं है. पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को पहले मैच में स्विटजरलैंड से खेलना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola