ePaper

आयरलैंड के मैनेजर नील ने फ्रांस को फीफा विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया

Updated at : 29 May 2018 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
आयरलैंड के मैनेजर नील ने फ्रांस को फीफा विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया

पेरिस : आयरलैंड के मैनेजर मार्टिन ओ नील का मानना है कि फ्रांस में विश्व कप जीतने की कूव्वत है जिसने उनकी टीम को मंगलवार को हुए मैत्री मैच में 2-0 से शिकस्त दी. फ्रांस ने ओलिवियर गिरोड और नबील फेकिर के पहले हाफ में किये गये गोल की बदौलत जीत हासिल की जबकि आयरलैंड […]

विज्ञापन

पेरिस : आयरलैंड के मैनेजर मार्टिन ओ नील का मानना है कि फ्रांस में विश्व कप जीतने की कूव्वत है जिसने उनकी टीम को मंगलवार को हुए मैत्री मैच में 2-0 से शिकस्त दी.

फ्रांस ने ओलिवियर गिरोड और नबील फेकिर के पहले हाफ में किये गये गोल की बदौलत जीत हासिल की जबकि आयरलैंड के खिलाड़ी गेंद पर नियंत्रण बनाने में जूझते रहे. ओ नील ने कहा , उनकी टीम काफी मजबूत है , व्यक्तिगत रूप से उनकी टीम में काफी प्रतिभा है. मुझे लगता है कि वे विश्व कप के प्रबल दावेदारों में से एक हैं.

उन्होंने कहा , मैं उनके कोच पर दबाव नहीं बनाना चाहता लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में काफी सुधार किया है और वे दो साल पहले की तुलना में अब काफी बेहतरीन टीम है.

फ्रांस की टीम विश्व कप 2018 में अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को रूसी शहर कजान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी , इसके बाद ग्रुप सी में उसका सामना पेरू और डेनमार्क से होगा. वहीं ओ नील की टीम विश्व कप में जगह बनाने से चूक गयी. उसे प्ले आफ में दानिश टीम से हार मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola