यामी गौतम का यह एक्सपेरिमेंट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2018 9:50 PM

विज्ञापन

विक्की डोनर में संजीदा अभिनय कर सुर्खियों में आयीं अभिनेत्री यामी गौतम का एक नया रूप देखने को मिला है. अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पोल डांस करती नजर आ रही हैं. यामी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

विक्की डोनर में संजीदा अभिनय कर सुर्खियों में आयीं अभिनेत्री यामी गौतम का एक नया रूप देखने को मिला है. अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पोल डांस करती नजर आ रही हैं. यामी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि नये जमाने की अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए जिम में पसीना बहाना पसंद करती हैं. वहीं यामी ने फिटनेस के लिए पोल डांसिग को चुना.

https://www.instagram.com/p/Bg6FAaznX_M/

यामी ने सेलिब्रिटी टीचर आरिफा भिंडरवाला की पोल डान्सिंग क्लास जॉइन की हैं. बता दें कि बात करें को यामी आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘काबिल’ में नजर आयी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

https://www.instagram.com/p/Bf5oL-OHsof/

यामी गौतम की नजर उनकी आने वाली फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है, जिसमें वे वकील के किरदार में नजर आएंगी.इस फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म बिजली चोरी को लेकर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola