Bigg Boss 11: क्या शिल्पा शिंदे को लेकर सच होगी इन टीवी स्टार्स की भविष्यवाणी!

बिग बॉस 11 का फिनाले वीक चल रहा है. कंटेस्टेंट के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें जीताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. एक तरफ हीना खान, विकास गुप्ता और आकाश ददलानी टीम बनाते नजर आ रहे हैं वहीं पुनीश शर्मा, शिल्पा शिंदे के साथ खड़े हैं. घर के विजेता कौन बनेगा इसपर […]
बिग बॉस 11 का फिनाले वीक चल रहा है. कंटेस्टेंट के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें जीताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. एक तरफ हीना खान, विकास गुप्ता और आकाश ददलानी टीम बनाते नजर आ रहे हैं वहीं पुनीश शर्मा, शिल्पा शिंदे के साथ खड़े हैं.
घर के विजेता कौन बनेगा इसपर भी बहस छिड़ी हुई है. वहीं कुछ टीवी स्टार्स और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागियों का मानना है कि शिल्पा शिंदे यह सीजन जीतेंगी. शो की शुरुआत से ही विंदु दारा सिंह, शिल्पा को सपोर्ट करते नजर आ आ रहे हैं. दारा सिंह ‘बिग बॉस 3’ के विजेता रह चुके हैं.
‘बिग बॉस 7’ की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने यूट्यूब वीडियो के जरिये बताया था कि वो ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को गौर से देख रही हैं और उन्हें लगता है कि यह सीजन शिल्पा ही जीतेंगी. शिल्पा उनके फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक है.
पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मनु पंजाबी भी शिल्पा को सपोर्ट किया था. उन्होंने मुंबई मिरर को दिये अपने एक इंटरव्यू में कहा था,’ शिल्पा शिंदे यह सीजन जीतेंगी. सभी लोगों के पॉजिटिव और नेगेटिव साइड्स होते हैं. लेकिन शिल्पा ने कभी अपनी नेगेटिव साइड नहीं दिखाई. इसका मतलब है कि जब वे सोती है तो भी वे कुछ सोचती ही रहती हैं. उन्होंने अपने शो की शुरुआत विकास गुप्ता के साथ लड़ाई से की और लोगों से सहानुभूति ली. दूसरा वे सबके लिए खाना बनाती हैं और तीसरा अगर उन्हें कोई अपशब्द कहता है वो इसका कोई जवाब नहीं देती.’
टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाग बिग बॉस का हर एपिसोड देखती हैं और इसे लेकर अपनी राय ट्विटर पर शेयर करती हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि वो चाहती हैं शिल्पा शिंदे यह सीजन जीतें. वे शानदार गेम खेल रही हैं और वे जीत डिजर्व करती हैं.’ उन्होंने यह भी लिखा था,’ मेरे टविट्स पक्षपाती नहीं है, मैं जो देखती हूं बस उसके अनुसार प्रतिक्रिया देती हूं. आप इसे मान भी सकते हैं और नहीं भी.’
टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर का भी मानना है कि शिल्पा शिंदे शो जीतेंगी. वहीं हाल ही में घर से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट लव त्यागी भी कहते नजर आये थे कि शिल्पा शिंदे शो जीत सकती हैं, उनकी फैन फ्लोविंग शानदार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




