#FlashBack: जब मुगल-ए-आजम के निर्देशक ने नौशाद पर फेंके रुपये और कहा फिल्म का धुन तैयार करो...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2017 1:55 PM

विज्ञापन

1960 में प्रदर्शित फिल्म मुगल-ए-आजम में मधुर संगीत देनेवाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले इसका संगीत निर्देशन करने से इनकार कर दिया था. असल में निर्देशक के आसिफ तब नौशाद के घर गये थे. नौशाद हारमोनियम पर थे तभी आसिफ ने 50 हजार रुपये हारमोनियम पर फेंके और कहा कि मेरी फिल्म के लिए भी […]

विज्ञापन
1960 में प्रदर्शित फिल्म मुगल-ए-आजम में मधुर संगीत देनेवाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले इसका संगीत निर्देशन करने से इनकार कर दिया था. असल में निर्देशक के आसिफ तब नौशाद के घर गये थे. नौशाद हारमोनियम पर थे तभी आसिफ ने 50 हजार रुपये हारमोनियम पर फेंके और कहा कि मेरी फिल्म के लिए भी धुन तैयार करो.
बेहद नाराज हुए नौशाद ने नोटों का बंडल वापस करते बोले- ‘ऐसा उन लोगो के लिए करना, जो बिना एडवांस लिये काम नहीं करते. मैं आपकी फिल्म में संगीत नहीं दूंगा’. जब आसिफ को गलती का एहसास हुआ तब उनके मनाने पर नौशाद फिल्म का संगीत देने के लिए तैयार हुए और इतिहास रच डाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola