ePaper

‘रेस 3’ के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया : सैफ

Updated at : 02 Sep 2017 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
‘रेस 3’ के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया : सैफ

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘रेस 3’ के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. सैफ अली खान ने ‘रेस’ और ‘रेस 2’ में काम किया था. ‘रेस 3’ के लिए फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने सलमान खान का चयन किया है. सैफ ने कहा कि उन्हें ‘रेस […]

विज्ञापन
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘रेस 3’ के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. सैफ अली खान ने ‘रेस’ और ‘रेस 2’ में काम किया था. ‘रेस 3’ के लिए फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने सलमान खान का चयन किया है.
सैफ ने कहा कि उन्हें ‘रेस 3’ के लिए बिल्कुल अप्रोच नहीं किया गया था, लेकिन उम्मीद है कि इस बार भी फिल्म अच्छी ही बनेगी. सैफ से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है कि वह ‘रेस’ की अगली कड़ी का हिस्सा नहीं होंगे, तो सैफ ने कहा कि उन्हें पिछले साल ही फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने बता दिया था कि वह इस बार ‘रेस 3’ नयी कास्ट के साथ करने जा रहे हैं, इसलिए उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है.
सैफ ने कहा कि सलमान खान से अच्छी कास्टिंग और क्या हो सकती थी. उन्हें लगता है कि सलमान फिल्म के लिए बिल्कुल सही च्वॉयस हैं. सैफ ने कहा उन्हें ‘रेस 3’ के लिए बिल्कुल अप्रोच नहीं किया गया था, लेकिन उम्मीद है कि इस बार भी फिल्म अच्छी ही बनेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola