फिर सेट पर बेहोश हुए कपिल शर्मा

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. हाल ही में कपिल शर्मा की तबीयत अचानक सेट पर खराब हुई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ गया है. बताया जा रहा है कि आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ की स्टार कास्ट अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी तय […]
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. हाल ही में कपिल शर्मा की तबीयत अचानक सेट पर खराब हुई जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ गया है. बताया जा रहा है कि आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ की स्टार कास्ट अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी तय समय पर ही शो की शूटिंग के लिए पहुंच गई थी. लेकिन अचानक कपिल शर्मा की तबीयत खराब होने के बाद शूट कैंसिल करना पड़ा और उन्हें तुरंत कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बता दें कि कुछ हफ्ते पहले भी हाई ब्लड प्रेशर और लो शुगर की शिकायत के कारण कपिल को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.
spotboye की खबर के अनुसार बुधवार की शाम को फिल्म सिटी स्टूडियो में कपिल शर्मा को अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ शूट करना था. सभी स्टार्स को 6: 30 बजे सेट पर पहुंचना था क्योंकि शूट 8 बजे से शुरू होना था. फिल्म की स्टार कास्ट शेड्यूल टाइम पर सेट पर पहुंच गयी थी. लेकिन करीब 8:30 बजे कपिल अचानक से बेहोश हो गये और उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद शूटिंग कैंसिल कर दी गई. खबरें के अनुसार अभी कपिल को डॉक्टरों की देख-रेख में हैं.
‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग के दौरान घायल हुई कंगना रनौत, माथे पर लगे 15 टांके
इससे पहले भी जब शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए आये थे, इस दौरान भी कपिल सेट पर बेहोश हो गये थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जिसके बाद शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा था. कुछ दिनों पहले भी कपिल को खराब सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कपिल शर्मा ने फेसबुक लाइव पर कहा था कि फिल्म और शो की वजह से स्ट्रेस में चल रहे हैं और इसका असर उनके सेहत पर पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




