Rajnath Singh: ‘INDI गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है’, राजनाथ बोले- पीएम मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय

Updated:
विज्ञापन
rajnath singh

rajnath singh

Rajnath Singh: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं बीजेपी ने भी आप पर जमकर पलटवार किया.

विज्ञापन

Rajnath Singh: अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पहले हनुमान मंदिर में पूजा की और फिर उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल ने यह भी दावा कर दिया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी रिटायरमेंट ले लेंगे और अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे. केजरीवाल के इसी दावे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केजरीवाल सहित ‘इंडिया’ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

इंडी गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने एक लंबा पोस्ट एक्स पर किया. जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल और INDI गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद, आज भाजपा के बारे में जिस तरह की अनर्गल बातें की हैं उससे यह साफ दिखने लगा है कि इस चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहा है. हार की हताशा के कारण आम आदमी पार्टी समेत पूरे इंडी गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है.

Also Read: ‘पीएम मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व’, अरविंद केजरीवाल के दावे पर अमित शाह ने किया पलटवार

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे पीएम मोदी, अपना कार्यकाल पूरा करेंगे : राजनाथ सिंह

जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में कयास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं. भाजपा समेत पूरा एनडीए गठबंधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह लोकसभा चुनाव लड़ रहा है और वे ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. इस पर न तो भाजपा के अंदर, न ही एनडीए के भीतर और न ही देशवासियों के मन में कोई संशय है.

केजरीवाल राजनीति में विश्वसनीयता के संकट के प्रतीक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, जहां प्रधानमंत्री मोदीजी राजनीति में विश्वसनीयता के प्रतीक हैं, वहीं केजरीवाल राजनीति में विश्वसनीयता के संकट के प्रतीक हैं. भाजपा के मन में मोदी हैं, इस देश में मोदीजी के नेतृत्व के प्रति जो विश्वसनीयता है और उनकी जन मन में जो स्वीकार्यता है, उसका पासंग भी इंडी गठबंधन के नेताओं के प्रति नहीं है. उन्होंने आगे लिखा, यह देश आश्वस्त है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर मोदी जी विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगे तथा भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

Also Read: झामुमो-कांग्रेस नेताओं के ठिकानों से निकल रहे नोटों के पहाड़, इनसे देश को बचाएं, चतरा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola