Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी आज त्रिपुरा और असम में करेंगे रैली, प्रियंका गांधी सहारनपुर में करेंगी रोड शो
pm modi and priyanka
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा और असम में रैली करेंगे. इधर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहारनपुर में रोड शो करेंगी.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा और असम में चुनावी रैली करेंगे. त्रिपुरा के अगरतला और असम के नलबारी में प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में किया रोडशो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को व्यस्त गुवाहाटी-शिलांग मार्ग पर रोडशो किया और इस दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शाम को असम पहुंचे. प्रधानमंत्री का दो किलोमीटर लंबा रोडशो प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के पास शुरू हुआ और दिसपुर में राज्य सचिवालय के नजदीक समाप्त हुआ. सड़कों पर अवरोधकों के पीछे खड़े लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और भाजपा के झंडे लहराए. प्रधानमंत्री को गले में असमिया ‘गमोसा’ पहने हुए वाहन के पायदान पर खड़े देखा गया. उन्होंने भीड़ की ओर हाथ हिलाया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल थे.
पीएम मोदी के साथ सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी थे मौजूद
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भी प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल एक दूसरे वाहन से लोगों की ओर अभिवादन करते हुए देखा गया. प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर असम यातायात पुलिस ने उनके लिए तय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था और जिले के अधिकारियों ने इसे दोनों दिन ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया है.
प्रियंका गांधी सहारनपुर में करेंगीं रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर में रोड शो करेंगीं. इससे पहले मंगलवार को प्रियंका ने असम के जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में मंगलवार को रोड शो किया.
असम में प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान
असम में रोड शो के बाद उन्होंने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, यदि विपक्षी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल होती है तो चाय बागान के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाई जाएगी. प्रियंका ने कहा, जब मैं दो-तीन साल पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व असम आई थी और चाय बागानों का दौरा किया था, तो मैंने कांग्रेस की सरकार बनने पर मजदूरी बढ़ाने का वादा किया था. लेकिन आपने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुना और मजदूरी नहीं बढ़ाई गई जो लगभग 250 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










