Lok Sabha Election 2024: 'INDI गठबंधन को वोट देना व्यर्थ', छठे चरण के मतदान के बाद बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

pm Modi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार को देशभर के 8 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की कुल 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराए गए. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 59 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किए गए.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट डालकर देशभर के सभी मतदाताओं को धन्यवाद कहा. उन्होंने अपने पोस्ट में इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को वोट करना व्यर्थ है.

एनडीए की संख्या बेहतर से बेहतर दिख रही: मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में मतदान किया है. एनडीए की संख्या बेहतर से बेहतर दिख रही है. चूंकि INDI गठबंधन सत्ता के करीब नहीं पहुंच रही है, लोगों ने महसूस किया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन को वोट करना व्यर्थ है.

देशभर में 59.23 प्रतिशत मतदान, बंगाल में ताबड़तोड़ वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देशभर में कुल 59.23 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78.19 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है.
बिहार – 53.61 प्रतिशत
हरियाणा – 58.54 प्रतिशत
जम्मू-कश्मीर – 52.28 प्रतिशत
झारखंड – 63.20 प्रतिशत
नई दिल्ली – 54.98 प्रतिशत
ओडिशा – 60.07 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश – 54.03 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल – 78.19 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78.19 प्रतिशत मतदान

बंगाल में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है. कांथी में 75.66 फीसदी, घाटल – 79.61 फीसदी, झाडग्राम – 80.16 प्रतिशत, तामलुक – 79.79 प्रतिशत, पुरुलिया – 74.43 फीसदी, बंकुरा – 76.79 फीसदी, बिशनुपुर – 81.47 फीसदी और मेदीनिपुर – 77.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया.

अबतक 25 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 428 सीटों पर मतदान पूरा

अब तक 25 राज्यों न केंद्र शासित प्रदेशों और 543 में से 428 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पूरा हो चुका है. अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है और मतगणना चार जून को होगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola