Lok Sabha Election 2024 : मतदाताओं में दिखा उत्साह, रजनीकांत, कमल हासन सहित इन सेलिब्रेटी ने भी किया मतदान
rajnikanth
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है. नौ बजे तक अधिकतम 15 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है. सुबह सात बजे से मतदान जारी है और सुबह नौ तक मतदान का जो आंकड़ा प्राप्त हुआ है, उसके अनुसार सबसे अधिक मतदान बंगाल में 15प्रतिशत हुआ है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में 12 प्रतिशत हुआ है. बिहार में मतदान का प्रतिशत नौ बजे तक 9. 23 रहा है. असम में मतदान का प्रतिशत 11 और अरुणाचल प्रदेश में छह रहा है. मध्यप्रदेश में 15 और राजस्थान में 11 प्रतिशत मतदान हुआ आज देश में कुल 102 सीट पर मतदान चल रहा है. तमिलनाडु में नौ बजे तक लगभग आठ प्रतिशत मतदान हुआ. अभी तक कहीं से भी हिंसा की कोई बड़ी सूचना नहीं आई है.
बंगाल में भिड़े टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता
चुनाव के प्रथम चरण में कुल 21 राज्यों में मतदान हो रहा है. बंगाल के कूचबिहार इलाके से हिंसा की सूचना है, जहां बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. हालांकि अभी तक देश के किसी भी इलाके से हिंसा की कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए हैं. पहले चरण में जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं. इनके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है.
मतदान का दिखा उत्साह
मतदान का उत्साह मतदाताओं में दिख रहा है. कई सेलिब्रेटी जिनमें रजनीकांत, कमल हासन, धनुष, विजय सेतुपथी, बाबा रामदेव और सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भी मतदान किया. इनके अलावा कई बड़े नेताओं ने भी मतदान किया, जिनमें बीजेपी के नेता नितिन गडकरी, दिया कुमारी, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने भी मतदान किया. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक नवविवाहित जोड़ा भी मतदान करने पहु़ंचा. दूल्हा और दुल्हन शादी के कपड़े में ही मतदान के लिए पहुंचे. दुल्हन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हमारा कर्तव्य है, इसलिए हम वोट डालने आए हैं. कल ही हमारी शादी हुई है.
Also Read : Lok Sabha Election 2024 Live Updates: मतदान जारी, कई दिग्गज पहुंचे वोट करने, बंगाल में सबसे तेज मतदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










