Live Updates

Lok Sabha Election 2024 Live Updates: पहले चरण का चुनाव संपन्न, 60 फीसदी हुई वोटिंग, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Live Updates

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों के साथ-साथ सिक्किम की 32 सीटों के लिए भी लोग वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा. पढ़ें मतदान से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां…

विज्ञापन

पहले चरण का चुनाव संपन्न

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को शाम पांच बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आईं, वहीं छत्तीसगढ़ में एक ग्रेनेड लांचर के गोले में दुर्घटनावश विस्फोट होने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई. इससे पहले दोहपर तीन बजे तक 49.78 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. वहीं, हिंसा प्रभावित मणिपुर में करीब 45.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57% और बिहार में 46.32% यानी औसतन 59.71% मतदान हुआ

उत्तराखंड में 55 से 56 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरषोत्तम ने बताया कि उत्तराखंड में मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि आज मतदान प्रतिशत करीब लगभग 55 से 56 फीसदी रहा.

पहले चरण का चुनाव संपन्न

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को शाम पांच बजे तक लगभग 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आईं, वहीं छत्तीसगढ़ में एक ग्रेनेड लांचर के गोले में दुर्घटनावश विस्फोट होने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई. इससे पहले दोहपर तीन बजे तक 49.78 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. वहीं, हिंसा प्रभावित मणिपुर में करीब 45.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 77.57% और बिहार में 46.32% यानी औसतन 59.71% मतदान हुआ

मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न

मणिपुर में लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण संपन्न हो गया है. चुनाव अधिकारियों ने ईवीएम मशीनों को सील कर दिया है. इसी के साथ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है.

मेघालय में 3 बजे तक 62 प्रतिशत मतदान

मेघालय की दो लोकसभा सीटों पर शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे तक 61.94 प्रतिशत मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडीआर तिवारी ने कहा कि शिलांग संसदीय क्षेत्र में 61.18 प्रतिशत और तुरा में 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य में 3,512 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है. यहां कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें छह शिलांग संसदीय सीट के लिए और चार तुरा लोकसभा सीट के लिए हैं.

मध्य प्रदेश तीन बजे तक हुआ 53.40 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीट पर शुक्रवार को तीन बजे तक 53.40 फीसदी मतदान हुआ. भाजपा शासित राज्य की 29 लोकसभा सीट में से शहडोल, मंडला , जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी सीट पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है. ये छह लोकसभा क्षेत्र 13 जिलों में तथा 47 विधानसभा क्षेत्र में फैले हैं. एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola