Lok Sabha Election 2024 Phase 5: 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त, 20 मई को वोटिंग
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 5: पांचवें चरण के मतदान के लिए 8 राज्यों के 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार शनिवार की शाम समाप्त हो गया.
Lok Sabha Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों की कुल 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होना है. इसके लिए शनिवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया.
पांचवें चरण में इन 8 राज्यों में होना है चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीट पर मतदान होना है. जबकि झारखंड की तीन, महाराष्ट्र की 13 सीट, ओडिशा की 5 सीट, उत्तर प्रदेश की 14 सीट, पश्चिम बंगाल की 7, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीटों पर मतदान होना है.
पांचवें चरण में ये प्रमुख नेता मुकाबले में
पांचवें चरण में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ-लखनऊ, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी-रायबरेली, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी-अमेठी, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सांसद लल्लू सिंह-फैजाबाद लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में हैं.
बिहार की इन सीटों पर 20 मई को होना है मतदान
पांचवें चरण में बिहार की जिन पांच सीटों पर मतदान होना है. उसमें किशनगंज, कटीहार, पुर्णिया, भागलपुर और बंका शामिल हैं.
झारखंड की तीन सीटों पर होना है मतदान
झारखंड की तीन सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना है. 20 मई को जिन तीन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उसमें चतरा, कोडरमा और हजारीबाग शामिल हैं.
उप्र में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों व एक विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार समाप्त
उत्तर प्रदेश में आम चुनाव के पांचवें चरण की 14 सीट और विधानसभा उपचुनाव की एक सीट के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया. इन सीटों पर 20 मई को मतदान होगा. इस चरण की 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा लोकसभा सीटें आती हैं. रिणवा ने बताया कि पांचवे चरण के इन सभी लोकसभा र्वाचन क्षेत्रों के लिए 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं, लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पांचवें चरण में उप्र में दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे.
Also Read: पीएम मोदी की घाटशिला में चुनावी सभा 19 मई को, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Also Read: Rahul Gandhi ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी, दिल्ली रैली में संविधान का मुद्दा उठाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










