Rahul Gandhi ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी, दिल्ली रैली में संविधान का मुद्दा उठाया

Updated:
विज्ञापन

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हमारा लक्ष्य इस संविधान की रक्षा करना है. अगर यह (संविधान) चला जाता है – जो कि बीजेपी और पीएम मोदी चाहते हैं. पहला काम इस संविधान की रक्षा करना है क्योंकि यह यह आपका भविष्य है, आपका सपना है और आपके दिल की आवाज है.

प्रत्येक परिवार से एक महिला के खाते में दिए जाएंगे 1 लाख रुपये सलाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम लोगों को लखपति बनाने जा रहे हैं. भारत के गरीब लोगों की एक सूची तैयार की जाएगी. इनमें से प्रत्येक परिवार से एक महिला का चयन किया जाएगा और उसके खाते में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा किए जाएंगे. 8050 रुपये प्रति माह, ठका ठक, ठका ठक डाले जाएंगे. पीएम मोदी से आप जो भी कहलाना चाहते हों, मैं कहला दुंगा.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने 5-10 पत्रकारों को 30-35 इंटरव्यू दिए हैं. 2-3 बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने मुझे लिखा और सार्वजनिक घोषणाएं कीं. उन्होंने नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर कहा कि लोकतंत्र में बहस होनी जरूरी है और आपको राहुल गांधी के साथ बहस करनी चाहिए. मैं तैयार हूं, नरेंद्र मोदी जहां चाहें मुझसे बहस कर सकते हैं. आपको क्या लगता है, क्या वह मुझसे बहस करने आएंगे? नहीं, वह नहीं कर सकते. नरेंद्र मोदी बहस नहीं कर सकते.

ले जाइये सभी को जेल में बंद कर दीजिए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया, उन्होंने कहा, केजरीवाल जी और हेमंत सोरेन जी को जेल में डाल दिया गया. कांग्रेस नेताओं की भी एक सूची है. दिल्ली से आज ही एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. नहीं चाहिए ऐसे डरपोक नेता. ले जाइये सभी को जेल में बंद कर दीजिए. हमारी लड़ाई है संविधान बचाओ की है.

Also Read: दिल्ली में पीएम मोदी की पहली सभा, संबोधन के बाद पाकिस्तानी शरणार्थियों से मिले

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola