Arvind Kejriwal ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पंजाब सरकार को गिराने की हो रही साजिश
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 May 2024 6:13 PM
arvind
Arvind Kejriwa: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2024 के सिलसिले में पंजाब दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
Arvind Kejriwa: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पंजाब के लोग अमित शाह से पूछना चाहते हैं कि आपकी योजना क्या है? हमारे पास 117 में से 92 विधायक हैं जबकि आपके पास केवल 3 हैं. क्या आप ईडी और सीबीआई भेजेंगे और पंजाब के लोगों को रिश्वत देने की कोशिश करेंगे? मैं पंजाब के लोगों से कहना चाहता हूं कि अगर आप मुफ्त बिजली चाहते हैं तो सभी 13 सीटें आप को दें.
केजरीवाल बोले- एक महीने में मेरा वजन 7 किलो गिर गया
सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, मेरा वजन बहुत गिर गया है. अगर किसी व्यक्ति का वजन बिना किसी कारण के एक महीने में 7 किलो गिर जाता है, तो यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है. इसलिए डॉक्टरों ने कई टेस्ट लिखे हैं. मैंने 7 दिन का समय मांगा है ताकि मैं एक सप्ताह के भीतर अपने सभी टेस्ट करा सकूं. हो सकता है कि अंदर कोई गंभीर बीमारी हो. अगर सारे टेस्ट हो जाएं तो कम से कम पता चल जाएगा कि अंदर कोई गंभीर बीमारी चल रही है या नहीं.
केजरीवाल ने अमित शाह पर लगाया तानाशाही का आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में भगवंत मान नीत सरकार को गिराने की धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि ये तानाशाही है.
अमृतसर में व्यापारियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे केजरीवाल
सोमवार को केजरीवाल ने अमृतसर में व्यापारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, क्या आपने अमित शाह का बयान सुना है? उन्होंने धमकी दी है. शुरुआत में उन्होंने पंजाबियों को बहुत गालियां दीं. उन्होंने (शाह) धमकी दी है कि चार जून के बाद पंजाब सरकार गिर जाएगी और भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता खुलेआम कह रहे हैं कि वे विधायकों को सीबीआई और ईडी से धमकाएंगे और फिर उन्हें खरीद लेंगे. आप नेता ने कहा, मैं उनसे (शाह से) कहना चाहता हूं. पंजाब के लोगों को धमकाओ मत, अन्यथा वे आपके लिए पंजाब में प्रवेश करना मुश्किल कर देंगे.
अमित शाह ने क्या दिया था बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लुधियाना में एक चुनावी रैली में लोगों से लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि भाजपा की जीत के बाद भगवंत मान सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी.
Also Read: केजरीवाल फिर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, मांगी 7 दिनों की अतिरिक्त बेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










