Amit Shah Mathura Rally: ‘मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल गांधी’, यूपी में कांग्रेस सांसद पर बरसे अमित शाह

Amit Shah
Amit Shah Mathura Rally: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया.
Amit Shah Mathura Rally: मथुरा में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, एक तरफ आपके पास एक गरीब परिवार का बेटा नरेंद्र मोदी है, तो दूसरी तरफ आपके पास राहुल गांधी हैं मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए. एक तरफ 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले करने वाली कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी है, तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जो 23 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे. एक तरफ गर्मी का मौसम शुरू होते ही देश छोड़कर थाईलैंड में एक निजी द्वीप पर छुट्टियां मनाने वाले राहुल गांधी हैं, तो दूसरी तरफ आपके पास नरेंद्र हैं, जो दिवाली में भी छुट्टी नहीं लेते.
पीएम मोदी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रहे हैं : हेमा मालिनी
मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा रहे हैं. वह ‘न्यू इंडिया’ का निर्माण कर रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित कर रहे हैं. एक बार संसद में , मैंने अमित शाह के लिए कहा था, ‘अमित शाह जो कहते हैं वो करते हैं, लेकिन जो नहीं कहते वो जरूर करते हैं.
योगी सरकार में गुंडे यूपी छोड़कर भाग रहे हैं: शाह
अमित शाह ने कहा, 2014 में पश्चिमी यूपी में बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा था. एसपी के गुंडे आम लोगों को परेशान कर रहे थे. अच्छे लोग राज्य छोड़ रहे थे. जब आपने 2017 में भाजपा को सत्ता में भेजा, तो योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदल दी, और अब आम लोगों के बजाय गुंडे राज्य से बाहर जा रहे हैं.
कांग्रेस ओबीसी की सबसे बड़ी विरोधी: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मथुरा से पहले जयपुर के कोटा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. कांग्रेस को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही है. शाह ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण को हटाना भी चाहे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसा करने नहीं देगी. शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र ��ोदी खुद ओबीसी से आते हैं और कांग्रेस आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










