Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: इस तरह दें शिक्षक दिवस पर वेलकम स्पीच, दिन बन जाएगा यादगार
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Sep 2025 11:28 AM
शिक्षक दिवस पर वेलकम स्पीच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: 5 सितंबर को देश के हर हिस्से में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन सभी शिक्षकों को सम्मान दिया जाता है और उनके दिन को खास बनाने के लिए स्कूल कॉलेज में कार्यक्रम किया जाता है. इस दौरान छात्र स्पीच देते हैं. आज हम आपके बताएंगे कि कैसे शिक्षक दिवस के लिए स्पीच तैयार करें.
Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: शिक्षक दिवस एक ऐसा मौका है, जिस दिन हम अपने शिक्षकों को स्पेशल फील कराते हैं. इस एक दिन न सिर्फ उन्हें उनके काम से छुट्टी मिल जाती है बल्कि छात्र उनके लिए इस दिन को खास बनाते हैं. मालूम हो कि हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Sarvepalli Radhakrishnan) की जयंती पर यह दिन मनाया जाता है. इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर छात्र अपने शिक्षकों के लिए वेलकम स्पीच (Welcome Speech) देकर उन्हें सम्मानित करते हैं.
Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: वेलकम स्पीच सम्मान का प्रतीक है
शिक्षक दिवस (Shikshak Diwas) पर दिया गया वेलकम स्पीच सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि यह उस सम्मान का प्रतीक है, जो छात्र अपने गुरुओं को देते हैं. इस स्पीच के जरिए शिक्षक और छात्र के बीच की भावनात्मक दूरी घटती है और शिक्षा के महत्व को उजागर किया जाता है.

Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: स्पीच की झलक
अधिकांश वेलकम स्पीच की शुरुआत शिक्षकों को प्रणाम और धन्यवाद से होती है. जैसे – छात्र ने कहा, “सभी गुरुजनों को प्रणाम! आज का दिन हमारे जीवन में विशेष है, क्योंकि हम अपने उन गुरुओं का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने हमें न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाई. आप ही हमारे मार्गदर्शक, प्रेरणा स्रोत और सच्चे आदर्श हैं.”

Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: दिन का महत्व बताएं
इसके बाद आप इस दिन का महत्व बताएं और डॉ. राधाकृष्णन के योगदान का उल्लेख करें. इससे आपकी स्पीच और अच्छी हो जाएगी. इस दौरान बताएं कि डॉ. राधाकृष्णन ने समाज के लिए क्या-क्या किया, इस दिन की शुरुआत कैसे हुई आदि.
Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: पंक्ति, कविता या शायरी का इस्तेमाल करें
स्पीच के बीच-बीच में छोटी-छोटी पंक्ति बोलें या फिर कविता बोलें. आप चाहें तो शायरी भी बोल सकते हैं. इससे आपकी स्पीच और अच्छी होगी. उदाहरण के लिए-
आपसे सीखा, आपसे जाना
गुरु आपको, हमने माना
Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: स्पीच को भावनात्मक रूप दें
शिक्षक दिवस स्पीच (Welcome Speech For teachers Day) को भावनात्मक टच दें. ऐसी किसी बात का जिक्र करें जिससे शिक्षकों के प्रति आपके आदर सम्मान का पता चले और साथ में कुछ एक दो छोटे किस्से ऐसे सुनाएं जिससे स्पीच को भावनात्मक टच मिले.
Welcome Speech for Teachers Day in Hindi: स्पीच का समापन
अंत में कहें, “ मैं अपने सभी शिक्षकों को दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि वे ना होते तो ना तो हम अपने सपनों को पूरा कर पाते और शायद अपने सपनों की दिशा को पहचान भी ना पाते. शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को मेरा प्रणाम.”
यह भी पढ़ें- Teachers’ Day: भारत में 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए इसका इतिहास और महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










