UPSC Topper 2025: यूपीएससी में प्रयागराज की शक्ति दुबे को Rank 1, BHU से की पढ़ाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Apr 2025 3:21 PM

विज्ञापन
UPSC Topper 2025

UPSC Topper 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा वेबसाइट upsconline.gov.in पर रिजल्ट पा सकते हैं. इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे को रैंक वन प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

UPSC Topper 2025: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा वेबसाइट upsconline.gov.in पर रिजल्ट पा सकते हैं. इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे को रैंक वन प्राप्त हुआ है.

शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. उनकी पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हुई है. शक्ति बताती है कि उनका पोस्ट ग्रेजुएशन BHU से और ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुआ है.

UPSC Topper 2025: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPSC CSE Final Result 2024 Batch के लिंक पर जाना होगा.
  • इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • कैंडिडेट्स अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UPSC Civil Services Final Result 2024: यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले देखें

UPSC CSE 2025 Topper List: ये हैं टॉपर्स

  1. शक्ति दुबे (रोल नंबर: 0240782)
  2. हर्षिता गोयल (रोल नंबर: 0101571)
  3. डोंगरे अर्चित पराग (रोल नंबर: 0867282)
  4. शाह मार्गी चिराग (रोल नंबर: 0108110)
  5. आकाश गर्ग (रोल नंबर: 0833621)
  6. कोमल पुनिया (रोल नंबर: 0818290)
  7. आयुषी बंसल (रोल नंबर: 6902167)
  8. राज कृष्ण झा (रोल नंबर: 6613295)
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल (रोल नंबर: 0849449)
  10. मयंक त्रिपाठी (रोल नंबर: 5400180)

UPSC CSE Interview Schedule: कब हुआ था इंटरव्यू?

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई. रिजल्ट इंटरव्यू में प्राप्त नंबर के आधार पर ही जारी होता है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola