ePaper

UPSC Civil Services Final Result 2024: यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Updated at : 22 Apr 2025 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC Civil Services Final Result 2024

UPSC Civil Services Final Result 2024

UPSC Civil Services Final Result 2024: ​संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस बार कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

विज्ञापन

UPSC Civil Services Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. शक्ति दुबे ने आल इंडिया में रैंक-1 हासिल कर देश भर में टाॅप किया है. यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा.

UPSC Civil Services Final Result 2024: कैसे चेक करें?

UPSC Civil Services Final Result 2024: कैसे चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPSC CSE Final Result 2024 Batch के लिंक पर जाना होगा.
  • इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • कैंडिडेट्स अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC Civil Service Final Result 2025 LIVE Updates OUT: सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे को Rank 1

UPSC CSE Interview: कब हुआ था इंटरव्यू?

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए मेन्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया गया. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई. रिजल्ट इंटरव्यू में प्राप्त नंबर के आधार पर ही जारी होगा.

UPSC Civil Services Final Result 2024: इतनी पोस्ट

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 1206 खाली पदों पर भर्तियां होनी है. ऐसे में फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ पद रिजर्व लिस्ट में चले जाते हैं, जिसका रिजल्ट बाद में जारी होता है. बता दें कि फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद देश को कुल 1100 से ज्यादा आईएएस, आईपीएस और IRS ऑफिसर मिलेंगे.

UPSC CSE 2024 Final Result Download Link- कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक कर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola