पत्नी डॉक्टर, पति 12वीं फेल, बड़ी मजेदार है इस UPSC कपल की स्टोरी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Sep 2025 9:50 AM

विज्ञापन

आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी (क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

UPSC Famous Couple Story: आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की लव स्टोरी संघर्ष और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है. मुरैना से ताल्लुक रखने वाले मनोज कभी 12वीं में फेल हुए थे, तो अल्मोड़ा की श्रद्धा स्कूल मेरिट होल्डर रहीं. मुखर्जी नगर में शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने UPSC क्रैक कर सपनों को सच किया.

विज्ञापन

UPSC Famous Couple Story: यूपीएससी में सफलता हासिल करने के बाद तो कई लोग शादी के बंधन में बंधते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे कपल के बारे में बताएंगे, जो संघर्ष के दिनों से एक दूसरे के साथ हैं. पति आईपीएस और पत्नी आईआरएस सेवा में. एक समय था जब पति 12वीं में फेल कर गया था. लेकिन फिर भी इन दोनों कपल ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. इस कपल की लव स्टोरी दिल्ली के मुखर्जी नगर से शुरू हुई. इतनी चर्चित हुई की फिल्म भी बन गई. हम बात कर रहे हैं आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की. 

IPS Manoj Sharma: कौन हैं मनोज शर्मा?

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले मनोज शर्मा की कहानी सचमुच प्रेरणा देने वाली है. गांव से ही पढ़ाई शुरू करने वाले मनोज 12वीं में फेल हो गए थे, लेकिन असफलता ने उनका हौसला नहीं तोड़ा. तभी उन्होंने ठान लिया कि सिविल सेवा ही उनका लक्ष्य होगा. आर्थिक तंगी इतनी थी कि महंगी कोचिंग का खर्च उठाना मुश्किल था, लेकिन मनोज ने हिम्मत नहीं हारी. आटा चक्की चलाने से लेकर लाइब्रेरी में काम करने तक उन्होंने खुद मेहनत करके अपनी पढ़ाई जारी रखी. तीन बार नाकामी झेलने के बाद आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर दिखाई. 

Shraddha Joshi: कौन हैं श्रद्धा जोशी?

श्रद्धा उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई अल्मोड़ा से ही हुई. श्रद्धा हमेशा से ही पढ़ने में अच्छी थीं. वे 12वीं कक्षा में मेरिट होल्डर थी और उन्होंने स्टेट बोर्ड एग्जाम में 13वीं रैंक हासिल की थी. श्रद्धा यूपीएससी की तैयारी से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं. लेकिन फिर उनके अदंर समाज सेवा का भाव आया और उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में भाग लेने का मन बनाया. 

UPSC Famous Couple Story: मुखर्जी नगर में हुई पहली मुलाकात 

मुखर्जी नगर के एक कोचिंग में मनोज और श्रद्धा की पहली मुलाकात हुई. फिर इन दोनों में प्यार बढ़ा. श्रद्धा और मनोज ने साथ मिलकर सफलता हासिल की और एक दूसरे को हमेशा सपोर्ट किया. 

12th Fail फिल्म आई 

वर्ष 2023 में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की कहानी पर फिल्म बनी, जिसका नाम था 2th Fail. इस फिल्म ने OTT पर खूब धमाल मचाई. इस फिल्म के आने के बाद इस यूपीएससी कपल की स्टोरी काफी फेमस हुई. 

यह भी पढ़ें- UPSC Couple: मसूरी में हुई पहली मुलाकात, सिर्फ 2000 रुपये में शादी करके चर्चा में आया ये कपल 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola