UPSC CSE 2026 का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, upsc.gov.in पर ऐसे करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 May 2026 3:46 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UPSC CSE 2026 Admit Card: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है. इस साल सिविल सर्विस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे हैं. परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को होगा.

विज्ञापन

UPSC CSE 2026 Admit Card: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC जल्द ही Civil Services Examination 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने IAS और IFS परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.

ऐसे डाउनलोड करें UPSC CSE Admit Card 2026

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब Civil Services Examination 2026 Admit Card लिंक खोलें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर दर्ज करें.
  • जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरें.
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक तय की गई थी. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 27 फरवरी 2026 थी.

इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक दिया गया था. अब UPSC IAS और IFS प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा.

1013 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1013 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें IAS, IPS, IFS समेत कई केंद्रीय सेवाओं के पद शामिल हैं. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो सही रणनीति और लगातार तैयारी करते हैं.

यह भी पढ़ें: महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, यहां तुरंत करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola