UPSC Chairman Salary: IAS-IPS को अपाॅइंट करने वाले UPSC चेयरमैन कितनी पाते हैं सैलरी?

Updated at : 15 May 2025 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC Chairman Salary

UPSC Chairman Salary

UPSC Chairman Salary: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया चेयरमैन देश के पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार नियुक्त किए गए हैं. यह पद 29 अप्रैल को खाली हुआ था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अब अजय कुमार इस जिम्मेदारी को संभालेंगे. ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कितनी है उनकी सैलरी.

विज्ञापन

UPSC Chairman Salary: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), जो देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षाओं का संचालन करता है, उसे अब नया नेतृत्व मिल गया है. यह नियुक्ति न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि यह युवाओं की उम्मीदों और देश की शासन व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है. केंद्र सरकार ने देश के पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को UPSC का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. यह पद 29 अप्रैल को उस समय खाली हुआ था जब तत्कालीन चेयरपर्सन प्रीति सूदन का कार्यकाल समाप्त हो गया था. अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अजय कुमार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालेंगे. ऐसे में आज हम आपको डिटेल में बताएंगे कौन हैं अजय कुमार और बतौर UPSC चेयरमैन उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी.

कौन हैं अजय कुमार?

अजय कुमार एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी हैं, जो 1985 बैच के केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के पद पर देश की सेवा की है. उनकी नियुक्ति से UPSC को सशक्त और प्रभावशाली नेतृत्व मिलने की उम्मीद है. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. यह पदभार वे छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक संभालेंगे, जो भी पहले हो.

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

कितनी होती है UPSC Chairman की सैलरी?

सैलरी की बात करें तो यूपीएससी के चेयरमैन को महीने के लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये वेतन मिलता है. इसके अलावा, चेयरमैन को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं. ये उनके पद की गरिमा और जिम्मेदारियों के अनुसार होती हैं. वहीं, यूपीएससी के अन्य सदस्यों को महीने के लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये वेतन दिया जाता है. यह वेतन आयोग द्वारा निर्धारित सरकारी वेतनमान के अनुसार होता है. समय-समय पर इसमें संशोधन भी किया जा सकता है. यूपीएससी के नेतृत्व को देश की सिविल सेवा परीक्षाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए उचित सम्मान और संसाधन दिए जाते हैं.

Also Read: Vaibhav Suryavanshi Result: IPL के सुपरस्टार बिहार के वैभव बोर्ड रिजल्ट में फेल? जानें Viral Post का सच

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola