दिल्ली छोड़ते हुए यूपीएससी Aspirant का इमोशनल नोट, कभी भूल नहीं पाऊंगा

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Oct 2025 11:21 AM

विज्ञापन

UPSC की तैयारी करने वाले युवक का इमोशनल पोस्ट (PC-Social Media)

UPSC Aspirant Viral Post: हर साल देश के अलग-अलग कोने से युवा UPSC की तैयारी का सपना लिए दिल्ली आते हैं. लेकिन कई लोगों के हाथ निराशा लगती है. ऐसे ही एक Aspirant ने X पर अपनी 15 महीने की दिलल

विज्ञापन

UPSC Aspirant Viral Post: हर साल लाखों की संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से न जाने कितने ही युवा आईएएस और आईपीएस बनने का सपना लिए दिल्ली जाते हैं. लेकिन बहुत कम ही हैं, जिन्हें सफलता मिलती है. अन्य सभी खाली हाथ ही लौटते हैं. ऐसे सिचुएशन में फंसे किसी भी व्यक्ति का एक दु:ख तो यूपीएससी का न निकलना है ही दूसरा दिल्ली शहर को छोड़ने का गम होता है. इसी गम को एक सूटकेस और X पोस्ट में समेटे एक युवा शुभ ने हमेशा हमेशा के लिए दिल्ली से विदा ले लिया. 

X पर किया पोस्ट 

दरअसल, शुभ दिल्ली में रहकर UPSC परीक्षा की तैयारी करते थे. उन्होंने X अकाउंट पर अपने एक पोस्ट में लिखा. इस पोस्ट में उन्होंने अपने 15 महीनों के दिल्ली के सफर को याद करते हुए कहा कि यह शहर (दिल्ली) लोगों को तोड़ता भी है और बदलता भी है. उन्होंने बताया कि वे हमेशा से अपने कंफर्ट जोन में जीने वाले व्यक्ति थे. वे अपने शहर से कभी बाहर नहीं निकले थे. लेकिन इस बार कुछ करने की चाह लेकर वे दिल्ली आए थे और दिल्ली आकर उन्होंने खाना बनाने से लेकर हिसाब किताब तक बहुत कुछ सीखा. 

UPSC Aspirant का सक्सेस मंत्र

शुभ ने अपने पोस्ट में दिल्ली में बीताए 15 महीने और दिल्ली की हर छोटी बड़ी चीज की चर्चा की है. उन्होंने दिल्ली की सर्दी से लेकर यहां के छोले भटूरे तक की चर्चा की है. हालांकि, उनके इस पोस्ट में उनकी निराशा भी दिखी है. लेकिन उन्होंने क्लियर कर दिया है कि वे हार मानने वालों में से नहीं हैं. हालांकि, वे जिंदगी को एक फाइनल एग्जाम की तरह नहीं लेते हैं बल्कि हर दिन सिखने में भरोसा करते हैं. 

फिल्मी स्टाइल में किया दिल्ली को टाटा बाय बाय 

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में उन्होंने 15 महीने बीताए. वहीं अब वे इतने दिनों की याद सूटकेस में समेटकर जा रहे हैं जैसे रणबीर कपूर किसी शादी के क्लाइमेक्स सीन में दूर चला जाता है. उन्होंने कहा कि तैयारी और दिल्ली ने उन्हें इतना थका दिया है कि वे अब कुछ दिन अपने घर पर आराम करना चाहते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ अपने जीवन को फिर से शुरू करना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर दिल्ली लौटना पसंद करेंगे लेकिन सिर्फ दोस्तों से मिलने, दिल्ली के फेमस फूड ट्राई करने के लिए और घूमने के लिए. 

सभी के हिस्से अलग कहानी लिखती है दिल्ली 


शुभ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बारे में लिखते हुए कहा कि ये शहर सभी के लिए अलग ही कहानी लिखती है. किसी को कुछ मिलता है तो किसी से कुछ खो जाता है. कई बार ऐसी दोस्ती मिल जाती है, जो जिंदगी भर साथ रहती है. लेकिन सबसे बड़ी चीज ये शहर सभी को सिखाता है. उन्होंने आगे दिल्ली के मौसम के बारे में लिखते हुए कहा कि दिल्ली का मौसम फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी अपने एक्सट्रीम पर रहता है. लेकिन फिर भी आप एडजेस्ट करना सीख जाते हैं या फिर ये शहर आपको एडजेस्ट करने लायक बना देता है. 

यह भी पढ़ें- देवता जैसी कंपनी! दिवाली गिफ्ट में स्टाफ को मिली 9 दिन की छुट्टी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola