UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां करें रजिस्ट्रेशन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Apr 2026 11:22 AM
यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board 12th Result 2026: आज यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स मोबाइल फोन पर भी रजिस्ट्रेशन करके रिजल्ट देख सकते हैं.
UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. ऐसे छात्र जिन्होंने ये परीक्षा दी है, वे यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, वे घर बैठ भी रिजल्ट देख सकते हैं.
मोबाइल पर रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद वे रिजल्ट जारी होने पर इसे फोन में तुरंत देख सकेंगे. इससे उन्हें लैपटॉपर की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आज 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने नोटिस जारी कर बताया है कि आज यानी कि 23 अप्रैल 2026 को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट तीनों स्ट्रीम का जारी होगा. इसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स शामिल होंगे.
UP Board 12th Result 2026: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
फोन पर रिजल्ट देखन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. स्टूडेंट्स इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.
- रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे बताए गए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- होम पेज पर UP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
DigiLocker पर UP Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
इसके अलावा छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इसे DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
- अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें (नया यूजर है तो साइनअप करें)
- Education या Issued Documents सेक्शन में जाएं
- UP State Board of High School and Intermediate Education चुनें
- Class 12 Marksheet 2026 पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) डालें
- सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
- इसे डाउनलोड करें या सीधे DigiLocker में सेव रखें
यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2026 Live: आज शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक, ये हैं 3 वेबसाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










