ePaper

AIIMS दिल्ली NIRF Ranking 2025 में नंबर-1, जानें टॉप-10 की लिस्ट में और कौन शामिल?

Updated at : 04 Sep 2025 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
NIRF Ranking 2025 Top Medical College

एम्स दिल्ली में एढमिशन के लिए स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (NIRF Ranking 2025 Top Medical College)

शिक्षा मंत्रालय ने NIRF Ranking 2025 जारी कर दी है. मेडिकल कैटेगरी में इस बार भी AIIMS दिल्ली ने पहला स्थान (Top Medical College) हासिल किया है. इसके साथ ही PGIMER चंडीगढ़, CMC वेल्लोर और BHU जैसे संस्थान टॉप 10 में शामिल हुए हैं. यह रैंकिंग छात्रों के लिए सही संस्थान चुनने में मददगार साबित होती है.

विज्ञापन

Top Medical College: भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता को परखने और उन्हें रैंक देने के लिए शिक्षा मंत्रालय (MoE) हर साल नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) जारी करता है. 4 सितंबर 2025 को जारी की गई NIRF Ranking 2025 में मेडिकल और फार्मेसी कैटेगरी पर सभी की नजरें टिकी थीं. हमेशा की तरह इस बार भी एम्स (AIIMS) दिल्ली ने मेडिकल कैटेगरी में अपना दबदबा बनाए रखा और नंबर-1 स्थान हासिल किया. यहां आप विस्तार से NIRF Ranking 2025 में मेडिकल काॅलेजों की स्थिति जानें.

NIRF Ranking 2025: क्यों खास हैं NIRF रैंकिंग?

NIRF रैंकिंग 2015 से शुरू हुई थी और यह संस्थानों को कई मानकों पर परखती है. इसमें शिक्षण की गुणवत्ता, रिसर्च, ग्रेजुएशन आउटकम, इन्क्लूसिविटी और समाज में धारणा (Perception) जैसे पैमानों पर स्कोर दिया जाता है. छात्रों और अभिभावकों के लिए यह रैंकिंग सही संस्थान चुनने में अहम भूमिका निभाती है.

इसे भी पढ़ें- SBI PO Mains Admit Card 2025 जारी, 13 सितंबर को होगी परीक्षा, देखें डिटेल यहां

Top Medical College: NIRF Ranking 2025: टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

NIRF Ranking 2025: टॉप 10 मेडिकल कॉलेज (Top Medical College) की लिस्ट इस प्रकार है-

रैंकसंस्थानशहरराज्य
1ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS)नई दिल्लीदिल्ली
2पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्चचंडीगढ़चंडीगढ़
3क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेजवेल्लोरतमिलनाडु
4जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER)पुडुचेरीपुडुचेरी
5संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेजलखनऊउत्तर प्रदेश
6बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)वाराणसीउत्तर प्रदेश
7नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (NIMHANS)बेंगलुरुकर्नाटक
8किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU)लखनऊउत्तर प्रदेश
9अमृता विश्व विद्यापीठमकोयंबटूरतमिलनाडु
10कस्तूरबा मेडिकल कॉलेजमणिपालकर्नाटक

NIRF Ranking 2025: टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज

रैंकसंस्थानशहरराज्य
1जामिया हमदर्दनई दिल्लीदिल्ली
2बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS)पिलानीराजस्थान
3पंजाब यूनिवर्सिटीचंडीगढ़चंडीगढ़
4जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसीऊटीतमिलनाडु
5NIPERहैदराबादतेलंगाना
6इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजीमुंबईमहाराष्ट्र
7जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसीमैसूरकर्नाटक
8मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेजउडुपीकर्नाटक
9NIPERमोहालीपंजाब
10एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीचेन्नईतमिलनाडु

इसे भी पढ़ें- NIRF Ranking 2025: DU, JNU, BHU नहीं, IISc बैंगलोर और IIT Madras का जलवा, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola