Today School Assembly News Headlines: दिन भर की बड़ी खबरें, देखें यहां
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Dec 2025 8:08 AM
स्कूल असेंबली की बड़ी खबरें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान छात्र प्रार्थना सभा में देश-दुनिया की अहम खबरें साझा करते हैं. हर दिन अखबार पढ़ने और बड़ी खबरें बताने से उनका जनरल नॉलेज मजबूत होती है. अगर आपके भी स्कूल में दिन भर की बड़ी खबरें सुनाई जाती है तो ये खबर आपके काम की है.
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान छात्र प्रार्थना सभा में देश-दुनिया की अहम खबरें साझा करते हैं. हर दिन अखबार पढ़ने और बड़ी खबरें बताने से उनका जनरल नॉलेज मजबूत होती है. आइए, जानेत हैं आज की यानी कि 18 दिसंबर 2025 की देश, विदेश और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
- RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दिया विवादित बयान
17 दिसंबर 2025 को गोरखपुर के खोराबार स्थित मालवीय नगर श्रीराम बस्ती खेल मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म मानव धर्म है, जो सभी को अपने-अपने पंथ का पालन करने की आजादी देता है. उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम मुस्लिम भी करें तो क्या गलत है. पर्यावरण की दृष्टि से मुस्लिमों को भी नदी में जल देना चाहिए.
2. अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग का अलर्ट
बारिश-बर्फबारी और शीतलहर का ट्रिपल अटैक हो सकता है, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. 18 से 22 दिसंबर के बीच दक्षिण भारत से लेकर उत्तर और पहाड़ी इलाकों तक बारिश, तेज हवाएं, शीतलहर, बर्फबारी और कोहरा का असर देखने को मिलेगा.
3. ऐप्पल यूजर्स के लिए वार्निंग
ऐप्पल यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा है. सरकार ने उन्हें वार्निंग जारी की है. सरकारी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, ऐप्पल के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम में कई गंभीर सिक्योरिटी खामियां सामने आई हैं. यह चेतावनी आईफोन, आईपैड, मैकबुक, ऐप्पल वॉच, ऐप्पल टीवी, सफारी ब्राउजर और विजन प्रो जैसे ऐप्पल डिवाइसेज के लिए जारी की गई है.
4. UPSC का रिजल्ट जारी
UPSC इंजीनियरिंग सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी. मोहम्मद शाकिब ने सिविल में किया टॉप.
Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें
- बांग्लादेश में तनाव का माहौल
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग पर कट्टरपंथी भीड़ के हमले की कोशिश से तनाव बढ़ गया है. एक्स पर वायरल वीडियो के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया.
2. इमरान खान और उनके परिवार पर बढ़ता दबाव
पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर के नेतृत्व में इमरान खान और उनके परिवार पर दबाव बढ़ता दिख रहा है. रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन के मामले में इमरान खान की बहन अलीमा खान समेत करीब 400 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दर्ज हुआ है, जिसमें 35 लोगों को नामजद और सैकड़ों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
- टी20 मैच पर मौसम का साया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच पर मौसम का साया नजर आ रहा है. लखनऊ में घने कोहरे के चलते टॉस तय समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे मुकाबले पर अनिश्चितता बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: आईआईटी मद्रास से लेकर, IPL Auction तक की बड़ी खबरें, देखें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










