Today School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए हो जाएं तैयार, यहां देखें 12 दिसंबर की बड़ी खबरें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Dec 2025 8:15 AM
स्कूल असेंबली के लिए बड़ी खबरें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में रोजाना असेंबली में बच्चे बड़ी खबरें पढ़कर सुनाते हैं, जिससे उनका करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान मजबूत होता है. अगर आपके स्कूल में भी ऐसा होता है, तो यहां 12 दिसंबर 2025 की बड़ी हेडलाइंस बताने जा रहे हैं, जिससे आप देश-विदेश की बड़ी खबरों से अपडेट रहेंगे.
Today School Assembly News Headlines: स्कूलों में असेंबली के दौरान बच्चों को खबरें सुनाई जाती है ताकि वे देश, दुनिया, स्पोर्ट्स और अन्य खबरों से अपडेटेड रहें. इससे न सिर्फ बच्चों को दिन भर की खबरें पता चलती है बल्कि उनका करेंट अफेयर्स भी मजबूत रहता है. ऐसे में हम आपके लिए 12 दिसंबर 2025 की हेडलाइंस (News Headlines 12 December 2025) बताएंगे.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
- गोवा नाइट क्लब में नया खुलासा
गोवा के नाइट क्लब में 6 दिसंबर को भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई. इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है कि क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा का पूरा परिवार दिल्ली में एक शादी में शामिल होने गए थे.
2. बिहार में आएगा बदलाव:चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में बिहार में जो वो बदलाव दिखेंगे जिसकी उम्मीद दशकों से की जा रही थी.
3. ममता बनर्जी ने कहा कि धार्मिक विभाजन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने कोलकाता में हाल ही में BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में किसी भी तरह की धमकियों और धार्मिक विभाजन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें
- बांग्लादेश में 2026 चुनाव की तारीख तय
बांग्लादेश अपने हालिया राजनीतिक दौर के सबसे महत्वपूर्ण आम चुनाव की तैयारी में है. देश में 12 फरवरी 2026 को मतदान होगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बताया कि वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
- भारत को हार का सामना करना पड़ा
मुल्लनपुर के मैदान पर भारत को दूसरे टी20 आई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: स्कूल असेंबली के लिए हो जाएं तैयार, देखें 11 दिसंबर की बड़ी खबरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










