Today School Assembly News Headlines: 5 मिनट में हो जाएगा याद, यहां देखें आज की बड़ी खबरें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Dec 2025 7:36 AM
स्कूल असेंबली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान प्रार्थना सभा में छात्र देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें सुनाते हैं. हर दिन अलग-अलग विद्यार्थियों को यह जिम्मेदारी मिलती है, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ करंट अफेयर्स से भी अपडेट रहते हैं. आइए नजर डालते हैं 18 दिसंबर 2025 की देश, दुनिया और अन्य प्रमुख खबरों पर.
Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान छात्र प्रार्थना सभा में देश-दुनिया की अहम खबरें साझा करते हैं. रोजाना अलग-अलग स्टूडेंट्स को यह जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे वे पढ़ाई के साथ करंट अफेयर्स से भी जुड़े रहते हैं. ऐसे में 18 दिसंबर 2025 की देश, दुनिया और अन्य प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
- नए साल में जियो का तोहफा
नए साल 2026 की शुरुआत में जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 3,599 रुपये कीमत वाला Hero Annual Recharge Plan लॉन्च किया है, जिसकी वैधता पूरे 365 दिन यानी एक साल की है. जियो के इस प्रीमियम प्लान में डेटा, कॉलिंग और मैसेजिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और क्लाउड सर्विस जैसी कई सुविधाएं भी शामिल हैं.
2. SSC CGL Tier 1 का रिजल्ट जारी
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन SSC की ओर से सीजीएल भर्ती परीक्षा का टियर 1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
3. दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल
बढ़ते कोहरे के साथ दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल हो जा रहा है. दिल्ली में 18 दिसंबर 2025 को इस सीजन का सबसे बड़ा ठंडा दिन दर्ज किया गया है.
Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें
- बांग्लादेश शरीफ उस्मान हादी का निधन
बांग्लादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी का छह दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद निधन हो गया. गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पिछले हफ्ते अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में उनके सिर में गोली लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
2. कोच की भूमिका पर कपिल देव की राय
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर कोच की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आलोचनाओं में घिर गए हैं. इसी बीच भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने इस मुद्दे पर साफ राय रखी. कपिल देव के अनुसार, आज के समय में कोच का मुख्य काम तकनीक सिखाना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उनमें भरोसा पैदा करना है.
यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: आईआईटी मद्रास से लेकर, IPL Auction तक की बड़ी खबरें, देखें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










