पाकिस्तान पहुंचे World Bank प्रमुख Ajay Banga, रखते हैं ये बड़ी-बड़ी डिग्रियां
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Feb 2026 11:18 AM
Ajay Banga (PC-Social Media)
Ajay Banga Success Story: वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा इन दिनों अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर चर्चा में हैं. अजय बंगा भारतीय मूल के हैं और उनकी पढ़ाई लिखाई इंडिया से हुई है. आइए जानते हैं उन्होंने कहां से शिक्षा हासिल की है.
Ajay Banga Success Story: अजय बंगा को साल 2023 में विश्व बैंक की कमान दी गई. World Bank Group के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी भारतीय मूल के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया गया. अजय बंगा अपनी पर्सनालिटी और पढ़ाई लिखाई को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने भारत की टॉप यूनिवर्सिटी और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
पिता इंडियन आर्मी में जनरल थे
अजय बंगा मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. हालांकि उनकी पढ़ाई अलग-अलग राज्यों से हुई है. उनके पिता हर भजन सिंह बंगा इंडियन आर्मी (Indian Army) में लेफ्टिनेंट जनरल थे.
डीयू से ग्रेजुएशन, IIM से एमबीए
अजय बंगा की स्कूली पढ़ाई जालंधर और शिमला से पूरी हुई है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेन्स काॅलेज से ग्रेजुएशन किया. आर्मी परिवार में जन्म होने के कारण वे शुरुआत से ही फोकस और अनुशासित थे. पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से एमबीए की डिग्री ली.
ग्लोबल लीडर बनने से पहले का अजय बंगा का सफर
अजय बंगा वे अपने काम के जरिए एक्चुअल दुनिया की समस्याओं को हल करना जानते हैं. उनमें बिजनेस सेक्टर को लेकर एक जुनून है. यही कारण है कि आज वो इतने बड़े नाम हैं. ग्लोबल लीडर बनने से पहले भी उनका करियर काफी शानदार था. आइए एक नजर उनके करियर पर डालते हैं-
मास्टरकार्ड के CEO (2010- 2021)
अजय बंगा 2010 में मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और CEO बनाए गए. उन्होंने अपनी टेक्नोलॉजी और फाइनेंस की समझ के जरिए मास्टरकार्ड को ट्रेडिशनल कंपनी से बदलकर एक ग्लोबल लीडर बना दिया.
इसके अलावा अजय बंगा ने कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं-
- जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन
- व्हाइट हाउस द्वारा शुरू की गई पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका के को-चेयर
- डॉउ इंक, अमेरिकन रेड क्रॉस और एक्सोर ग्रुप के बोर्ड मेंबर
अजय बंगा क्यों हैं चर्चा में?
वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय बंगा 2 फरवरी 2026 से अपने चार दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान इस समय अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद चाहता है. ऐसे में अजय बंगा का ये पाकिस्तान दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया से बनाई दूरी, BTech के बाद UPSC में मारी बाजी, चाहत Rank 59 लाकर बनीं IAS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










