जर्नलिज्म से शुरू हुआ UPSC का सफर, चौथे प्रयास में निसार ने हासिल की AIR 19
Published by : Smita Dey Updated At : 14 May 2026 8:55 PM
निसार दिशंत अमृतलाल UPSC AIR 19 (Instagram)
Nisar Dishant Amrutlal AIR 19: UPSC 2025 में निसार दिशंत अमृतलाल ने AIR 19 हासिल कर मिसाल कायम की है. जानें कैसे निसार ने चार कोशिशें और लगातार प्रयास से यह सफलता हासिल की है.
Nisar Dishant Amrutlal AIR 19: यूपीएससी की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. अक्सर लोगों को लगता है कि इसे सिर्फ आईआईटी या आईआईएम जैसे बड़े इंस्टीट्यूट से पढ़े हुए छात्र ही निकाल सकते हैं. लेकिन मुंबई में पले-बढ़े निसार दिशंत अमृतलाल ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है. यूपीएससी 2025 में निसार दिशंत अमृतलाल ने ऑल इंडिया रैंक 19 हासिल किया है. गुजरात के कच्छ से ताल्लुक रखने वाले निसार इस साल टॉप 100 में जगह बनाने वाले गुजरात के इकलौते कैंडिडेट्स हैं. आइए इनकी जर्नी (Nisar Dishant Amrutlal AIR 19) को करीब से जानते हैं.
Nisar Dishant Amrutlal AIR 19: कला और संस्कृति के बीच बीता बचपन
निसार का परिवार मूल रूप से गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ का रहने वाला है, लेकिन सालों पहले उनके पिता मुंबई आकर बस गए थे. उनके पिता अमृतलाल निसार एक राइटर हैं और गुजराती नाटकों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं. निसार अपने परिवार के पहले ग्रेजुएट हैं. उनके पिता ने हमेशा उन्हें कुछ रचनात्मक करने के लिए प्रेरित किया, यही वजह थी कि नििसार ने इंजीनियरिंग या डॉक्टर बनने के बजाय मास मीडिया और जर्नलिज्म की पढ़ाई चुनी.
जर्नलिज्म से सिविल सेवा तक का सफर
साल 2019 में मुंबई के नगीनदास खंडवाला कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन करने के बाद निसार ने कुछ समय मार्केटिंग में काम किया. लेकिन उनकी जिंदगी का असली टर्निंग पॉइंट तब आया जब वो एक फिल्म प्रोजेक्ट के सिलसिले में कच्छ के ग्रामीण इलाकों में गए. वहां की जमीनी हकीकत और लोगों की समस्याओं को देखकर उन्हें लगा कि समाज में बड़े स्तर पर बदलाव लाने के लिए सिविल सेवा एक बेहतरीन मंच है. इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की और इग्नू (IGNOU) से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू कर दिया.

चार कोशिशें और लगातार बदलती रणनीति
निसार की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली. उन्होंने इसके लिए चार बार कोशिश की. 2022 के पहले प्रयास में वो प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाए थे. 2023 में वो इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया. 2024 में उन्होंने परीक्षा पास की और उन्हें इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) मिली. लेकिन उनका सपना आईएएस (IAS) बनना था, इसलिए उन्होंने फिर से तैयारी की और 2025 में आखिरकार 19वीं रैंक हासिल की.
यह भी पढ़ें: नहीं थमी मेहनत की रफ्तार, पहले प्रयास में गया की वैष्णवी ने हासिल की UPSC AIR 298
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










