UPSC टॉपर इशिता किशोर की मार्कशीट, इंटरव्यू में 193 मार्क्स, देखें स्कोरकार्ड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Jan 2026 9:20 PM

विज्ञापन

UPSC Topper Ishita Kishore (Image: Instagram)

UPSC Topper Ishita Kishore Marksheet: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाली इशिता किशोर आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. दो बार प्रीलिम्स में असफल होने के बावजूद इशिता ने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा को टॉप कर दिखाया.

विज्ञापन

UPSC Topper Ishita Kishore Marksheet: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट आते ही जिस नाम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था इशिता किशोर. तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाली इशिता किशोर की कहानी यह साबित करती है कि लगातार मेहनत और सही सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. आइए उनकी यूपीएससी मार्कशीट को करीब से देखते हैं.

कौन हैं UPSC Topper इशिता किशोर?

इशिता किशोर (UPSC Topper Ishita Kishore) का जन्म 1996 में तेलंगाना के हैदराबाद स्थित बेगमपेट में हुआ. हालांकि, उनका पैतृक घर पटना, बिहार है, जबकि उनकी परवरिश और पढ़ाई दिल्ली में हुई. उनके पिता विंग कमांडर संजय किशोर इंडियन एयर फोर्स में अधिकारी रहे हैं और मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका रही हैं. घर में शुरू से ही अनुशासन, मेहनत और देशसेवा को अहमियत दी गई, जिसने इशिता की सोच को मजबूत बनाया.

पढ़ाई में शानदार

इशिता ने एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, दिल्ली से स्कूली शिक्षा पूरी की. पढ़ाई में वह हमेशा टॉप पर रहीं. उन्होंने 10वीं में 96.6 प्रतिशत और 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए. पढ़ाई के साथ साथ इशिता स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटी में भी आगे रहीं. वह नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं और 2012 में सुब्रतो कप में भी हिस्सा ले चुकी हैं. स्कूल के दौरान उन्होंने UN मीटिंग्स और इंटरैक्ट क्लब जैसे कंपटिशन में काफी अच्छे से पार्टिसिपेट किया.

SRCC से ग्रेजुएशन

स्कूल के बाद इशिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी SRCC से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने साल 2017 में अपनी पढ़ाई पूरी की. कॉलेज के दिनों में वह इकोनॉमिक सोसाइटी और लिटरेरी सोसाइटी का हिस्सा रहीं. इसके अलावा उन्होंने CRY NGO के साथ इंटर्नशिप भी की.

UPSC की तैयारी

इशिता किशोर ने ग्रेजुएशन के बाद UPSC की तैयारी शुरू की. उनका सपना देश के लिए काम करने का था. उन्होंने पहली बार परीक्षा दी, लेकिन प्रीलिम्स क्लियर नहीं हुआ. दूसरे अटेम्प्ट में भी वही नतीजा रहा. लगातार दो बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी गलतियों को समझा, स्टडी प्लान बदला और खुद पर भरोसा बनाए रखा.

Ishita Kishore Marksheet: देखें इशिता की मार्कशीट

UPSC Topper Ishita Kishore Marksheet
इशिता किशोर की मार्कशीट

UPSC 2022 में इशिता किशोर ने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर ली. प्रीलिम्स में उन्होंने GS पेपर में 113.13 और CSAT में 91.97 अंक हासिल किए. कुल मिलाकर उनके प्रीलिम्स मार्क्स 205.1 रहे. इंटरव्यू में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्हें 193 मार्क्स मिले. उन्होंने IAS को अपनी पहली पसंद चुना और उत्तर प्रदेश कैडर को प्राथमिकता दी.

यह भी पढ़ें: फेलियर बना टर्निंग पॉइंट, फोन से बनाई दूरी, Rank 21 लाकर UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola