UPSC Couple: कमाल की जोड़ी! IAS पति और डॉक्टर पत्नी किसी मॉडल से नहीं हैं कम

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Nov 2025 1:06 PM

विज्ञापन

अतहर आमिर खान और मेहरीन काजी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

UPSC Couple: अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी मेहरीन काजी ऐसे कपल हैं जो दोनों अलग-अलग फील्ड से आते हैं. जहां एक तरफ अतहर IAS हैं, वहीं दूसरी ओर मेहरीन पेशे से डॉक्टर हैं. दोनों सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और साथ की तस्वीरें डालते रहते हैं.

विज्ञापन

UPSC Couple: अक्सर सिविल सेवा अधिकारी आपस में ही शादी करते हैं. सिविल सेवा में आने के बाद वे या तो आईपीएस से शादी करते हैं या फिर आईएएस. लेकिन हमारे बीच कई ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने आम लोगों से शादी की. ऐसे ही एक कपल हैं आईएएस अतहर आमिर खान (IAS Athar Aamir Khan) और उनकी पत्नी डॉ. मेहरीन काजी (Dr Mehreen Qazi). इस कपल की कहानी काफी चर्चित है. 

IAS Athar Aamir Khan And Wife: पति आईएएस और पत्नी डॉक्टर

अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी जम्मू कश्मीर में रहते हैं. अतहर आमिर खान जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं उनकी पत्नी मेहरीन मेडिकल क्षेत्र में हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और साथ की बहुत सारी तस्वीरें डालते रहते हैं. 

IAS Athar Aamir Khan Education: अतहर आमिर खान ने आईआईटी से की है पढ़ाई

आईएएस अतहर आमिर खान के पिता शिक्षक थे. ऐसे में बचपन से ही उनका जुड़ाव पढ़ाई-लिखाई से था. अतहर ने सिविल सेवा में आने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी. उन्होंने आईआईटी मंडी (IIT Mandi) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. वहीं शुरुआती पढ़ाई की बात करें तो अनंतनाग के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और इकबाल मेमोरियल इंस्टिट्यूट के अलावा श्रीनगर के बिस्को स्कूल और टिंडेल बिस्को स्कूल से पढ़ाई की है. यूपीएससी के पहले प्रयास में उनका सेलेक्शन IES में हो गया था. वहीं दूसरे प्रयास में वर्ष 2015 में उन्होंने दूसरी रैंक के साथ सफलता हासिल की. 

Mehreen Qazi: कौन हैं पत्नी मेहरीन काजी? 

वहीं IAS अतहर आमिर खान की पत्नी मेहरीन काजी काफी पढ़ी लिखी हैं. उन्होंने पंजाब के फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंस से MBBS और डॉ बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा से एमडी की डिग्री हासिल की है. लिंक्डइन से मिली जानकारी के अनुसार, मेहरीन काजी ने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ऑब्सटेट्रिक्स एंड मेडिकल गाइनकोलॉजी में पीजी किया है. साथ ही जर्मनी की Universität Greifswald से क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी और एस्थेटिक मेडिसिन में PGDCC और FAM किया है. मेहरीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वे कई सारे पोस्ट डालती हैं. वहीं उनकी खूबसूरती और स्टाइल के लोग दीवाने हैं. मेहरीन किसी मॉडल से कम नहीं लगती हैं.

UPSC Couple: 2022 में हुई शादी 

आईएएस अतहर आमिर खान और डॉ मेहरीन काजी की शादी वर्ष 2022 में हुई है. इस कपल का एक बेटा है. दोनों ही जम्मू कश्मीर में रहते हैं और हमेशा सोशल मीडिया पर साथ ही तस्वीर डालते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- यूपीएससी में टॉपर, इससे पहले थे डॉक्टर-इंजीनियर, कमाल है इस IAS कपल की जोड़ी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola