JEE टॉपर, बिना कोचिंग UPSC में Rank 38, गौरव मंत्रालय में पोस्टिंग से इस्तीफा देकर बन गए टीचर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Sep 2025 12:49 PM
Teachers Day 2025 Success Story: IAS छोड़कर टीचर बनने वाले गौरव कौशल (Image Source: Instagram)
Teachers Day 2025 Success Story: हर साल देशभर में 5 सिंतबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर अक्सर हम उन लोगों को याद करते हैं जिन्होंने अपने जीवन को शिक्षा और ज्ञान बांटने के लिए समर्पित कर दिया. ऐसी ही एक प्रेरक कहानी है UPSC टॉपर रह चुके गौरव कौशल की.
Teachers Day 2025 Success Story: गौरव कौशल की यात्रा की शुरुआत IIT-JEE परीक्षा से हुई, जहां उन्होंने टॉप रैंक हासिल की. इसके बाद उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पास की और पूरे भारत में 38वीं रैंक प्राप्त की. फिर अचानक रक्षा मंत्रालय में IDES के पद से इस्तीफा देकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया. गौरव कौशल की कहानी (Gaurav Kaushal Success Story) लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है.
कौन हैं गौरव कौशल?
गौरव कौशल हरियाणा के पंचकुला के रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती स्कूली पढ़ाई भी यहीं से हुई. बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाले गौरव ने 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास की. इसके बाद उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक IIT-JEE पास की और टॉप रैंक हासिल की. गौरव ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की.
UPSC की तैयारी
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही गौरव कौशल ने सिविल सेवा परीक्षा यानी UPSC की तैयारी शुरू कर दी. खास बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए कभी भी कोचिंग नहीं ली, बल्कि सेल्फ स्टडी के दम पर अपनी तैयारी की. साल 2012 में उन्होंने यह कठिन परीक्षा पास कर ली और पूरे भारत में 38वीं रैंक हासिल की. उन्हें IDES (Indian Defence Estate Service) कैडर मिला और रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में CEO के पद पर उनकी पहली नियुक्ति हुई.
IAS पद से दिया इस्तीफा
गौरव कौशल ने बतौर सिविल सर्वेंट करीब 11 साल तक काम किया. उनकी पहचान एक युवा और सफल अधिकारी के रूप में बनी. लेकिन सभी को चौंकाते हुए उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन गौरव का मानना था कि असली बदलाव शिक्षा के जरिए ही लाया जा सकता है. IAS लेवल की चमकदार नौकरी छोड़कर उन्होंने खुद को शिक्षण कार्य में समर्पित कर दिया.
Teachers Day 2025 Special: गौरव बन गए टीचर
आज गौरव कौशल UPSC की तैयारी करवाते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं. उनके सेशन हजारों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं. उनकी पत्नी नैंसी लूंबा, जो एक फाइनेंस कंसल्टेंट हैं, भी इस काम में उनका साथ देती हैं. गौरव की कहानी शिक्षक दिवस के मौके पर हमें यह सीख देती है कि शिक्षक होना किसी भी बड़े पद से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें: आर्ट, क्राफ्ट और कोट्स, Teachers Day पर ऐसे सजाएं ब्लैक बोर्ड, हर तरफ होगी तारीफ
यह भी पढ़ें: IAS Officer किसे देते हैं वर्क रिपोर्ट, कौन होता है अधिकारियों का बॉस?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










