स्कूल में हो गए 3 विषय में फेल, शिक्षक ने कह दी ऐसी बात कि एक लगातार निकाली 7 परीक्षाएं

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Sep 2025 2:08 PM

विज्ञापन

पंकज यादव

Success Story: पंकज यादव जिन्होंने एक बार स्कूल में फेल होने के बाद ठान लिया था कि उन्हें न सिर्फ अच्छे नंबरों से पास होना है बल्कि जीवन में कुछ हासिल करना है. पंकज यादव ने बिना किसी कोचिंग के एक साथ कई सरकारी परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

Success Story: कई लोग होते हैं जो बार-बार मेहनत करने के बाद भी सिविल सेवा या इस तरह की सरकारी प्रतियोगिता परीक्षा नहीं निकाल पाते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बार-बार फेल होने के बाद भी प्रयास करते रहते हैं और सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है पंकज यादव (Pankaj Yadav) की, जिन्होंने प्राइवेट नौकरी करते हुए बिना किसी कोचिंग के प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाई.

Success Story: फेल होने पर शिक्षक ने किया चैलेंज 

एक बार वे स्कूल में तीन विषय में फेल कर गए थे. उनके शिक्षक ने पूरी कक्षा के सामने उनसे कहा कि पंकज अगर तुम 60% नंबर ले आओगे तो तुम जीवन में कुछ भी हासिल कर पाओगे. पंकज ने आहत होने के बदले शिक्षक द्वारा कही इस बात को चुनौती के रूप में लिया और मेहनत करने लगे. 

Success Story: दुकान के स्टोरेज को बनाया स्टडी रूम 

पंकज यादव में पढ़ने की लगन इतनी थी कि उन्होंने पिता के दुकान के स्टोरेज रूम को स्टडी रूम बना लिया. वे यहीं पढ़ाई किया करते थे. उन्होंने हमेशा से बिना किसी गाइड और ट्यूशन के पढ़ाई की. स्कूल में ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों को पीछे छोड़कर 60 प्रतिशत अंक हासिल किया. 

Success Story: बीटेक की डिग्री

स्कूली पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल ब्रांच से बीटेक किया. इसके बाद एक अच्छी कंपनी में मोटी सैलरी पर जॉब करने लगे. नौकरी के बाद उनकी शादी हुई और एक बच्चा हुआ. लाइफ में सबकुछ सेट चल रहा था. लेकिन एक दिन अचानक पंकज को सिविल सेवा की तैयारी करने का जुनून सिर चढ़ा. 

Success Story: बिना कोचिंग के पास की परीक्षा

पंकज शादीशुदा थे, ऐसे में नौकरी छोड़ नहीं सकते थे. इसलिए उन्होंने नौकरी के साथ सिविल सेवा की तैयारी शुरू की. यूपीएससी परीक्षा में अपने पहले प्रयास में वे असफल रहे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने एक नहीं बल्कि सात अलग-अलग राज्य की सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षाएं पास की. दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए उन्होंने कोचिंग ट्यूशन का सहारा नहीं लिया था. 

Success Story: पंकज की कहानी दूसरों के लिए उदाहरण

पंकज की सफलता का असली मंत्र उनकी एकाग्रता और अनुशासन था. उन्होंने खुद को सोशल मीडिया और अन्य भटकाने वाली चीजों से दूर रखा. उनका विश्वास था कि अगर आपके भीतर सच्चा जुनून है तो उम्र या व्यस्तता कभी भी सपनों के रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती. आज वे उन सभी के लिए प्रेरणा हैं, जो यह सोचकर पीछे हट जाते हैं कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत उम्रदराज या बेहद व्यस्त हैं. 

यह भी पढ़ें- बचपन से देख नहीं पाती थी बेटी, मां ने इस तरह करवाई UPSC की तैयारी, अब KBC में आकर सुनाई अपनी कहानी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola