Success Story: हरदा की बेटी की जीत! शादी के प्रेशर के बीच, Shivani बनीं डिप्टी कलेक्टर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Dec 2025 4:28 PM

विज्ञापन

शिवानी सिरमाचे MPPSC टॉपर

MPPSC Success Story: हरदा जिले के छोटे से गांव सिराली की रहने वाली शिवानी की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए मिसाल है, जो हालातों से लड़कर अपने सपनों को जिंदा रखते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई 12वीं तक गांव के ही स्कूल से हुई. गांव के स्कूल से निकलकर उन्होंने सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) तक का सफर तय किया. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

MPPSC Success Story: हरदा जिले के छोटे से गांव सिराली की रहने वाली शिवानी की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए मिसाल है, जो हालातों से लड़कर अपने सपनों को जिंदा रखते हैं. शिवानी के सामने शादी, आर्थिक तंगी जैसी कई मुश्किलें आईं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आइए, जानते हैं संघर्ष से लेकर सक्सेस तक उनकी कहानी.

12वीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से हुई

शिवानी सिरमाचे (Shivani Sirmache) मध्य प्रदेश के हरदा जिले की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई 12वीं तक गांव के ही स्कूल से हुई. आगे की पढ़ाई के लिए वह भोपाल गईं, जहां उन्होंने बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने की तैयारी भी शुरू की.

कोविड ने कमर तोड़ दी

लेकिन तभी कोविड-19 ने सब कुछ बदल कर रख दिया. परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ गई, समाज का दबाव बढ़ने लगा और लोगों ने शादी की बातें शुरू कर दीं. ऐसे दौर में जहां कई लोग अपने सपनों को छोड़ देते हैं, वहीं शिवानी ने हालात के आगे घुटने टेकने से इनकार कर दिया. उन्होंने न सिर्फ अपनी पढ़ाई जारी रखी, बल्कि खुद को संभालते हुए रास्ता भी तलाशा.

कई बार असफल होने के बाद भी हारी नहीं

घर की मदद और अपने खर्च निकालने के लिए शिवानी ने स्कूल के बच्चों को पढ़ाना शुरू किया. इससे उन्हें थोड़ा-बहुत सहारा मिला. दिन में बच्चों को पढ़ाना और रात में खुद की तैयारी करना, यही उनकी दिनचर्या बन गई. वह बैंक और अन्य सरकारी परीक्षाओं (Sarkari Exams) की तैयारी में जुट गईं. लेकिन मेहनत के बावजूद उन्हें बार-बार असफलता मिली. कई बार वह अंदर से टूट चुकी थीं, लेकिन हार मानना उनके स्वभाव में कभी रहा ही नहीं.

Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर प्रीलिम्स में पाई सफलता

असफलताओं के बीच जब शिवानी खुद को संभाल ही रही थीं, तभी परिवार की तरफ से भी दबाव बढ़ गया. घर वालों ने साफ कह दिया या तो घर से रहकर पढ़ाई करके पास करो या शादी कर लो. यह शिवानी के लिए सबसे कठिन मोड़ था. लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय 2022 में सेल्फ स्टडी के दम पर प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली. इसके बाद वह मेंस की तैयारी के लिए इंदौर गईं.

Madhya Pradesh Daughter Story: 102 डिग्री बुखार में परीक्षा देने जाती थीं

मेंस परीक्षा के दौरान शिवानी की तबीयत बेहद खराब थी. वह 102 डिग्री बुखार से जूझ रही थीं. शरीर साथ नहीं दे रहा था, कमजोरी थी, लेकिन हौसला मजबूत था. छह पेपर उन्होंने तेज बुखार की हालत में दिए. हर सवाल के साथ वह अपने सपनों को बचाने की कोशिश कर रही थीं. दर्द और कमजोरी के बीच भी उन्होंने हार नहीं मानी. वर्ष 2024 में शिवानी ने 11वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की.

लाखों बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

आज शिवानी की कहानी यह सिखाती है कि सपनों की राह आसान नहीं होती, लेकिन अगर इरादे मजबूत हों तो हालात भी रास्ता छोड़ देते हैं. गांव की सीमाओं, आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव से निकलकर शिवानी ने साबित कर दिया कि हिम्मत और मेहनत से किस्मत भी बदली जा सकती है.

यह भी पढ़ें- झुंझुनूं की बेटी ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा, ज्योति ने IAS बनकर रचा इतिहास

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola