राजस्थान को मिले 7 यंग IAS, देखें पूरी लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Dec 2025 4:48 PM

विज्ञापन

Rajasthan New IAS: आईएएस विभोर भारद्वाज (Image: Social Media)

Rajasthan New IAS: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस 2024 के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. इस परीक्षा में सेलेक्ट होने IAS को कैडर अलॉट हो गया है. इसमें राजस्थान को इस साल 7 नए आईएएस ऑफिसर मिल गए हैं.

विज्ञापन

Rajasthan New IAS: राजस्थान के लिए अच्छी खबर है. UPSC ने सिविल सर्विस परीक्षा 2024 के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है और इस बार राजस्थान को कुल 7 नए IAS अधिकारी (Rajasthan New IAS List) मिले हैं. इनमें से 2 उम्मीदवारों को होम कैडर मिला है जबकि बाकी 5 अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से राजस्थान कैडर में शामिल होंगे. इससे राज्य की प्रशासनिक टीम और मजबूत हो जाएगी.

UPSC Cadre Allotment: क्यों है यह लिस्ट खास

हर साल UPSC के जरिए IAS ऑफिसर्स को उनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अलग-अलग राज्यों में कैडर अलॉट किया जाता है. इस बार केंद्र सरकार ने LBSNAA में ट्रेनिंग के बाद अधिकारियों की नई लिस्ट जारी की है. राजस्थान के हिस्से 7 युवा और प्रतिभाशाली IAS आए हैं जो अब राज्य में अपनी सेवाएं देंगे.

2 अधिकारियों को मिला होम कैडर

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा दो नामों की हो रही है जिन्हें राजस्थान का ही होम कैडर मिला है. पहला नाम है Utkarsh Yadav का, जो दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार के छोटे भाई हैं. उन्हें भी राजस्थान ही मिला है. दूसरे अधिकारी Umesh Kumar Meena हैं जिन्हें भी होम स्टेट राजस्थान का कैडर अलॉट हुआ है. यह दोनों युवा अफसर अब अपने ही राज्य में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे.

UPSC CSE 2024 Cadre Allotment List Check Here

5 अधिकारी दूसरे राज्यों से

होम कैडर के अलावा पांच अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से राजस्थान कैडर में जोड़े गए हैं. इनमें शामिल हैं-

  • Vibhor Bhardwaj (Rank 19)
  • Manu Garg (Rank 91)
  • Manimala N (Rank 134)
  • Alok Singh (Rank 207)
  • Arnav Anand Gupta (Rank 213)

Rajasthan New IAS: राजस्थान कैडर के 7 आईएएस

नाममूल राज्यकैडर
उत्कर्ष यादवराजस्थानहोम कैडर
उमेश कुमार मीणाराजस्थानहोम कैडर
विभोर भारद्वाजउत्तर प्रदेशराजस्थान कैडर आवंटित
मनु गर्गदिल्लीराजस्थान कैडर आवंटित
मणिमाला एनतमिलनाडुराजस्थान कैडर आवंटित
आलोक सिंहउत्तर प्रदेशराजस्थान कैडर आवंटित
अर्नव आनंद गुप्ताबिहारराजस्थान कैडर आवंटित

नए IAS अधिकारियों के जुड़ने से राजस्थान की प्रशासनिक शक्ति और बढ़ जाएगी. अलग-अलग राज्यों से आए अधिकारी नई सोच और आधुनिक काम करने के तरीकों को लेकर आएंगे, जिससे गवर्नेंस और भी बेहतर होगी. पोस्टिंग की डिटेल्स जल्द जारी होगी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं जमुई की बेटी संस्कृति, बनीं यूपी की नई IAS, UPSC Rank 17

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola