IIT BHU के गोल्ड मेडलिस्ट पुरु दुबे, UPSC में हासिल की AIR 86

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
UPSC Topper Puru Dubey

UPSC Topper Puru Dubey (Social Media)

UPSC Topper Puru Dubey: यूपीएससी 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश के पुरु दुबे ने अपने तीसरे प्रयास में AIR 86 हासिल किया है. IIT BHU से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में BTech किया है. वे वहां पर गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं.

विज्ञापन

UPSC Topper Puru Dubey: सिविल सेवा एग्जाम को देश की सबसे हार्ड एग्जाम्स में से एक माना जाता है. ऐसा ही एग्जांपल सेट किया है अंबेडकर नगर के पुरु दुबे ने. लगन, धैर्य और सही स्ट्रेटेजी के साथ की गई तैयारी किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का रास्ता आसान बना देती है. इसी मंत्र को अपनाते हुए पुरु दुबे ने UPSC सिविल सेवा एग्जाम 2025 में ऑल इंडिया रैंक 86 हासिल की. आइए इनकी जर्नी (UPSC Topper Puru Dubey) को करीब से जानते हैं. 

UPSC Topper Puru Dubey: कौन है पुरु दुबे? 

पुरु दुबे उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के महरुआ बाजार के निवासी हैं. उनके पिता संजय दुबे एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं और उनकी माता राधा दुबे हाउसवाइफ है. पुरु दुबे बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होनहार स्टूडेंट्स रहे हैं. हमेशा स्कूल व कॉलेज में अच्छे मार्क्स प्राप्त करते थे. 

IIT BHU से की पढ़ाई? 

पुरु दुबे (UPSC Topper Puru Dubey) ने अपनी स्कूलिंग सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से पूरी की, जहां वे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में टॉपर रहें. इसके बाद उन्होंने आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. वे वहां भी अपने बैच के टॉपर बने. अच्छे परफॉर्मेंस के लिए उन्हें दो बार गोल्ड मेडल और कैश प्राइज से सम्मानित किया गया था. 

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

यूपीएससी जैसे हार्ड एग्जाम को पास करने के लिए पुरु दुबे ने लगातार मेहनत की. उन्होंने दो बार UPSC की परीक्षा दी, पर सफलता नहीं मिली. दोनों प्रयासों में इंटरव्यू तक पहुंचे. लेकिन फाइनल सिलेक्शन नहीं हो पाया था. तीसरे कोशिश में बेहतर रणनीति और लगातार पढ़ाई से वे UPSC 2025 में 86वीं रैंक हासिल की.

पुरु दुबे को यूपीएससी 2025 में कुल 1002 मार्क्स मिले हैं, जिसमें रिटन एग्जाम में 793 मार्क्स और इंटरव्यू में 209 मार्क्स हैं. खास बात यह है कि पुरु दुबे की इंटरव्यू राउंड की मार्क्स अनुज अग्निहोत्री (AIR 1) के इंटरव्यू मार्क्स से ज्यादा है. अनुज को इंटरव्यू राउंड में 204 मार्क्स मिले हैं.

यह भी पढ़ें: दो बार हुए फेल, तीसरे प्रयास में पक्षाल सेक्रेटरी ने हासिल की AIR 8

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola