फेलियर का चौका फिर UPSC का छक्का, पूजा ने इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर गाड़ दिया झंडा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Dec 2025 5:01 PM

विज्ञापन

Success Story: IRS Pooja Ranawat (Image: Instagram)

IRS Pooja Ranawat Success Story: UPSC में सफलता पाने के लिए मेहनत, लगन और धैर्य सबसे जरूरी होते हैं. IRS ऑफिसर पूजा रणावत इसकी बहुत अच्छी मिसाल हैं. उन्होंने अपने UPSC सफर में कई मुश्किलें झेली, लेकिन कभी हार नहीं मानी और आखिरकार सफलता हासिल की.

विज्ञापन

IRS Pooja Ranawat Success Story: कहते हैं कि मेहनत और धैर्य अगर साथ हों तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान लगने लगती है. IRS ऑफिसर पूजा रणावत की UPSC यात्रा इसी बात का सबसे बड़ा उदाहरण है. पूजा ने अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा और लगातार असफलताओं के बाद भी डटी रहीं. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह आज आयकर विभाग में Deputy Commissioner के पद पर काम कर रही हैं.

IRS Pooja Ranawat Success Story: कौन हैं पूजा रणावत?

पूजा रणावत मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे जिले के गोडवाड़ दुजाना गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव में की. बाद में वह फर्ग्युसन कॉलेज, पुणे पहुंचीं जहां उन्होंने Psychology में ग्रेजुएशन किया. साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने दिखा दिया कि सपनों को पूरा करने के लिए सिर्फ हिम्मत और मेहनत काफी है.

UPSC की तैयारी

पूजा रणावत ने कॉलेज के दिनों में ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्हें पता था कि यह परीक्षा लंबी और कठिन होती है, इसलिए शुरुआत जल्दी करनी जरूरी है. ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने IGNOU से Political Science और International Relations में मास्टर किया.

NADT में पूजा रणावत

लगातार 4 बार फेल

पूजा की UPSC यात्रा बिल्कुल आसान नहीं थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 2013 से लेकर शुरुआती चार प्रयासों में प्रीलिम्स भी पास नहीं किया. असफलताओं के बाद भी पूजा ने खुद को संभाला. उन्होंने एक फैसला लिया कि चाहे कितनी भी बार असफलता मिले, वह पीछे नहीं हटेंगी.

पांचवें अटेम्प्ट में मिली सफलता

साल 2017 में पांचवें प्रयास में पूजा रणावत ने पूरे भारत में 258वीं रैंक हासिल की. यह रैंक उन्हें Indian Revenue Service (IRS) दिलाने के लिए पर्याप्त थी. आज वे आयकर विभाग में Deputy Commissioner के रूप में कार्यरत हैं. उनका सफर लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाला है.

यह भी पढ़ें: दिन में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की ड्यूटी, रात में की तैयारी, घर पर पढ़ाई करके जनदीप बनीं IPS

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola