स्टाइल में लेडी सिंघम, खूबसूरती में मॉडल जैसी, 136वीं रैंक से IPS बनीं प्रयागराज की बेटी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Dec 2025 12:44 PM
IPS अंशिका वर्मा (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
IPS Anshika Verma Success Story: अंशिका वर्मा यूपी की एक फेमस (UP Famous IPS) हैं. उन्होंने बीटेक करने के बाद फैसला किया कि सिविल सेवा में आएंगी. अंशिका ने UPSC CSE में AIR 136वीं रैंक हासिल की है. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.
IPS Anshika Verma Success Story: उत्तर प्रदेश की अंशिका वर्मा (Anshika Verma IPS) का नाम तो आपने सुना ही होगा. वे ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चित पर्सनालिटी हैं. प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल, उनका नाम हमेशा सुर्खियों में रहता है. पहले इंजीनियरिंग फिर सिविल सेवा में आने वाली इस IPS को ब्यूटी विद ब्रेन कहकर बुलाते हैं.
IPS Anshika Verma: प्रयागराज की बेटी ने रचा इतिहास
अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश की प्रयागराज की रहने वाली हैं. अंशिका एक ऐसे परिवार से आती हैं, जो संपन्न परिवार है. लेकिन उनकी फैमिली में सभी इंजीनियर्स हैं. उनके पिता इंजीनियरिंग के फील्ड में सरकारी नौकरी पर थे, जो चीफ इंजीनियर के पद पर रिटायर हो चुके हैं. वहीं उनकी मां हाउस वाइफ हैं. अंशिका की बहनें भी वर्किंग हैं. उनकी दो बड़ी बहन हैं, एक इंजीनियर हैं और दूसरी अपना खुद का बिजनेस चलाती हैं. अशिंका ने भी बीटेक की डिग्री हासिल की है. लेकिन उनके मन में हमेशा से सिविल सेवा को लेकर क्रेज था. ऐसे में वे सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं. आइए, जानते हैं उनकी UPSC Journey के बारे में.
IPS Anshika Verma Education: कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?
अंशिका हमेशा से प्रयागराज में रही हैं. उन्होंने St. Mary’s Convent स्कूल और Girls High School से पढ़ाई की है. स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने 2014 से 2018 तक बीटेक की पढ़ाई की. अंशिका ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच से बीटेक किया. बीटेक करने के बाद उन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और AIR 136वीं रैंक के साथ सफलता हासिल की.
क्यों कहते हैं लेडी सिंघम और ब्यूटी विद ब्रेन?
अंशिका की पहली पोस्टिंग आगरा (IPS Anshika Verma First Posting) में हुई थी. इस दौरान उन्होंने क्रॉस बॉर्डर खनन को लेकर प्रभावी काम किया था. यूपी सरकार में रहते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी काम किया, जिसका एक प्रमुख उदाहरण है मिशन शक्ति. मिशन शक्ति के तहत थाने की महिला कांस्टेबल लोगों के घरों तक जाकर उनसे बातचीत करती हैं.

वहीं यूपी की ये तेजतर्रार बेटी अपनी सुंदरता और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख 15 हजार के व्यूज हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वर्क और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई तस्वीरें डाली हैं. उनके फोटोज पर खूबसूरत, ब्यूटीफुल जैसे कॉमेंट हैं.
UPSC Success Story: यूपीएससी परीक्षा के लिए बहुत जरूरी है आत्मविश्वास
अंशिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि यूपीएससी की दुनिया की टफ परीक्षा में से एक मानी जाती है. लेकिन मेरा मानना है कि इस परीक्षा को देने वाले स्टूडेंट्स में सेल्फ डाउट नहीं होनी चाहिए. जब आप आत्मविश्वास के साथ तैयारी करेंगे तो बहुत ज्यादा चांस है कि रिजल्ट पॉजिटिव आए.
IPS Anshika Verma Current Posting: यूपी के इस जिले की कमान संभाल रही हैं अंशिका
यूपी की ये तेजतर्रार बेटी इन दिनों बरेली जिले में पोस्टेड हैं. वे एसपी का पद संभाल रही हैं. वे अपने काम को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने पूरे जिले की क्राइम कंट्रोल को संभाल रखा है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं बागपत की DM? ठिठुरने वाली इस ठंड में, बेजुबान कुत्तों के लिए उठाया बड़ा कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










