कौन हैं बागपत की DM? ठिठुरने वाली इस ठंड में, बेजुबान कुत्तों के लिए उठाया बड़ा कदम

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Dec 2025 12:39 PM

विज्ञापन

अस्मिता लाल (बागपत जिले की डीएम)

Baghpat DM Asmita Lal Success Story: अस्मिता उन चुनिंदा सिविल सेवकों में शामिल हैं जो अपने फैसले और एक्शन के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. उन्होंने कुत्तों के लिए Waste Material से शेल्टर बनाया. इस अनोखे पहल के कारण उनकी काफी चर्चा हो रही है. आइए, जानते हैं कि अस्मिता लाल कौन हैं.

विज्ञापन

Baghpat DM Asmita Lal Success Story: आईएएस एक ऐसी सेवा में जिसमें हर दिन कुछ नया करने का जुनून होना बहुत जरूरी है. उत्तर प्रदेश स्थित बागपत (Baghpat District) की डीएम ने इसी जुनून का परिचय दिया है. इंटरनेट पर उनकी खासा चर्चा है. हम बात कर रहे हैं, आईएएस अस्मिता लाल (IAS Asmita Lal) की, जो अपने काम को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

Baghpat DM: बेजुबान जानवरों के लिए बनाया शेल्टर होम 

साइंस में अक्सर हम Reuse, recycle और Wonder from Waste जैसे टर्म्स पढ़ते हैं. लेकिन आईएएस अस्मिता लाल (IAS Asmita Lal) ने इसे ग्राउंड लेवल पर आजमाया. दरअसल, अस्मिता लाल ने ठंड से कांपते हुए आवारा कुत्तों के लिए पुराने टायर और प्लास्टिक के ड्रम से शेल्टर (Cozy Dog Shelters From Plastic Drums and Old Tyres) तैयार किया. इसमें गद्दे और तकिए भी रखे ताकि बेजुबान जानवरों को इस ठिठुरती ठंड में गर्म और आरामदायक आश्रय मिले. बागपत जिले की डीएम (Baghpat District DM) का ये एक्शन अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. 

Baghpat DM Asmita Lal: कौन हैं आईएएस अस्मिता लाल? 

अस्मिता ने इसी साल (2025) जनवरी में बागपत जिले की डीएम के रूप में पदभार संभाला. अस्मिता दिल्ली की रहने वाली हैं. वे 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. अस्मिता की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से मनोविज्ञान (Psychology) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने JNU से लोक नीति एवं प्रबंधन (Public Policy and Management) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

What is Baghpat Famous For: नेत्रदान को लेकर चर्चा में आईं थीं 

अस्मिता उन चुनिंदा सिविल सेवकों में शामिल हैं जिन्होंने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेकर एक मिसाल पेश की है. अपने इस फैसले की वजह से वे काफी चर्चा में भी रहीं. अस्मिता हमेशा जमीनी समस्याओं को समझकर ऐसे कदम उठाती हैं जो समाज को प्रेरित करते हैं. उन्होंने CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) ट्रेनिंग को लेकर जिला स्तर पर अभियान शुरू किया था. खास बात यह है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले खुद CPR की ट्रेनिंग ली.

यह भी पढ़ें- Poorva Agarwal UPSC: झारखंड में IAS बनीं छत्तीसगढ़ की बेटी, IPS ट्रेनिंग के साथ क्रैक किया यूपीएससी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola