पिता JNU और मां BHU में प्रोफेसर, बेटी पहले प्रयास में बनी IPS ऑफिसर

IPS Anna Sinha की फोटो (Photo: Instagram)
IPS Anna Sinha Success Story: यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को आईपीएस अन्ना सिन्हा की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए. सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को पहले प्रयास में क्रैक करके उन्होंने इतिहास रच दिया. आइए उनकी इस सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.
IPS Anna Sinha Success Story: हर साल लाखों बच्चे UPSC की तैयारी करते हैं, लेकिन पहले ही बार में पास करना सबके बस की बात नहीं होती. IPS अन्ना सिन्हा (IPS Anna Sinha) ने ये करके दिखाया. बिना शोर किए, पूरे फोकस से पढ़ाई की और IPS बन गईं. उनकी जर्नी बताती है कि मेहनत अगर सही दिशा में हो, तो सफलता दूर नहीं रहती चाहे रास्ता कितना भी मुश्किल क्यों न हो.
पहले प्रयास में UPSC क्रैक
यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को अन्ना सिन्हा ने पहले ही प्रयास में क्रैक कर लिया. वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 112 प्राप्त की और IPS के रूप में चयनित हुईं. यह सफलता उनके समर्पण, अनुशासन और मेहनत का नतीजा है.
IPS Anna Sinha ने कहां से की पढ़ाई?
अन्ना सिन्हा की सफलता की कहानी प्रेरणा का स्रोत है. दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से पढ़ाई की शुरुआत करने वाली अन्ना बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं. न केवल अकादमिक रूप से, बल्कि सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी वह आगे रहती थीं. अन्ना को संगीत में विशेष रुचि रही है और उन्होंने तमिल संगम से भरतनाट्यम की विधिवत ट्रेनिंग ली है.
IPS अन्ना सिन्हा के माता-पिता क्या करते हैं?
अन्ना सिन्हा के पिता जेएनयू (JNU), दिल्ली में प्रोफेसर हैं जबकि उनकी माता बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में अध्यापन कार्य कर रही हैं. घर में हमेशा पढ़ाई और सीखने को प्राथमिकता दी गई, जिससे अन्ना को भी शिक्षा के प्रति गहरी रुचि विकसित हुई..
IPS अन्ना सिन्हा ने कॉलेज कहां से की?
अन्ना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने अंबेडकर यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने PhD में दाखिला लिया. पीएचडी के साथ-साथ वह UPSC की तैयारी भी करती थीं.
यह भी पढ़ें: 16 की उम्र में शादी, ससुराल में पिटाई, घरेलू हिंसा से लड़ते हुए सविता बनीं कमिश्नर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










