झारखंड स्कूल इंनोवेशन चैलेंज में रांची के अग्रीम को 1st प्राइज, 9वीं के छात्र ने बनाया अनोखा हेलमेट

Jharkhand School Innovation Challenge 2025 जीतने वाले अग्रीम श्रीवास्तव की तस्वीर
Jharkhand School Innovation Challenge 2025: आईआईटी धनबाद की तरफ से झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज 2025 का आयोजन किया गया. इसमें रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल के 9वीं के छात्र अग्रीम श्रीवास्तव को पहला पुरस्कार मिला है. अग्रिम श्रीवास्तव ने एक ऐसा हेल्मेट बनाया है जिसे पहनने के बाद हीं आपका टू-व्हीलर स्टार्ट होगा.
Jharkhand School Innovation Challenge 2025: IIT ISM धनबाद की तरफ से आयोजित झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज 2025 (Jharkhand School Innovation Challenge 2025) में इस साल कई शानदार आइडिया और मॉडल देखने को मिले. लेकिन इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला प्रोजेक्ट रहा रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल के क्लास 9 के छात्र अग्रीम श्रीवास्तव का इनोवेशन. अग्रीम ने ऐसा स्मार्ट हेल्मेट बनाया है जो पहनने के बाद ही Two-Wheeler स्टार्ट होगा. इस शानदार और उपयोगी आइडिया के लिए उन्हें पहला पुरस्कार मिला है और 50,000 रुपये का कैश प्राइज भी दिया गया है.
इस प्रतियोगिता का आयोजन IIT ISM धनबाद के नरेश वशिष्ठ सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इनोवेशन ने किया. झारखंड के विभिन्न जिलों से स्कूलों ने इसमें भाग लिया. यह प्रतियोगिता 2022 से लगातार आयोजित की जा रही है और इसका मकसद बच्चों में इनोवेशन की सोच पैदा करना है. इस साल चैलेंज का लेवल और भी ज्यादा मजबूत नजर आया.
Jharkhand School Innovation Challenge में 100 से ज्यादा स्कूलों ने लिया हिस्सा
Jharkhand School Innovation Challenge 2025, Avishkar 5.0 के पहले राउंड में झारखंड के 100 से ज्यादा स्कूलों ने भाग लिया. यहां से अलग-अलग प्रोजेक्ट और मॉडल की जांच हुई. इनमें से 20 स्कूलों की टीमों ने ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालिफाई किया. चयनित टीमों ने पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात प्रबंधन, कृषि, AI और रोबोटिक्स जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर इनोवेटिव मॉडल तैयार किए.
अग्रीम श्रीवास्तव का स्मार्ट हेल्मेट बना शोस्टॉपर
इस पूरे आयोजन में सबसे खास मॉडल रहा अग्रीम श्रीवास्तव का हेल्मेट. यह हेल्मेट एक तरह का सेफ्टी इनोवेशन है. यह मॉडल सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी माना जा रहा है. अग्रीम के इस आइडिया ने जजों को इतना प्रभावित किया कि उन्हें फर्स्ट प्राइज दिया गया. इसकी खासियत यह है कि:
- हेल्मेट पहनने के बाद ही Two-Wheeler स्टार्ट होगा.
- अगर वाहन स्टार्ट करने के बाद हेल्मेट उतार दिया जाए तो बाइक खुद बंद हो जाएगी.
फिनाले में लाइव डेमो
फिनाले में पहुंचे सभी 20 स्कूलों की टीमों को IIT ISM धनबाद कैंपस में अपने मॉडल का लाइव डेमो देना होगा. फाइनल प्रेजेंटेशन के आधार पर ही विजेताओं का चयन किया जाएगा. सभी टीमों ने ऐसे मॉडल पेश किए हैं जो भविष्य में समाज और तकनीक के क्षेत्र में इस्तेमाल हो सकते हैं.
झारखंड स्कूल इनोवेशन चैलेंज का मुख्य उद्देश्य राज्य के बच्चों में नई सोच, क्रिएटिविटी और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है. IIT ISM धनबाद की यह पहल आने वाले समय में कई युवा इनोवेटर्स को प्रेरित कर रही है. अग्रीम श्रीवास्तव जैसे छात्रों की सफलता इस कार्यक्रम की सार्थकता साबित करती है.
यह भी पढ़ें: बिहार में यंग IAS कल्पना रावत की एंट्री, पति सूर्य प्रताप सिंह कैमूर में तैनात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










