BTech इंजीनियर का UPSC में हैट्रिक, अभिषेक IPS के बाद AIR 14 लाकर बने IAS
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Jan 2026 6:47 PM
IAS Abhishek Vashishtha की फोटो (Image: Instagram)
IAS Abhishek Vashishtha Success Story: UPSC की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं को आईएएस अभिषेक वशिष्ठ की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए. सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू करने वाले अभिषेक ने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की है. वो IRS, IPS और IAS के पद पर तैनात रह चुके हैं.
IAS Abhishek Vashishtha Success Story: सपने बड़े हों तो रास्ते अपने आप बनते हैं. आईएएस अभिषेक वशिष्ठ की कहानी इसी बात का सबसे अच्छा उदाहरण है. दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े अभिषेक ने यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और धैर्य सही दिशा में होतो सफलता जरूर हासिल होती है. आइए अभिषेक की UPSC जर्नी को करीब से देखते हैं.
IAS Abhishek Vashishtha Success Story: कौन हैं आईएएस अभिषेक वशिष्ठ?
अभिषेक वशिष्ठ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के एक सरकारी स्कूल से की. उन्होंने कभी हालात को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. स्कूल के बाद उन्होंने Ambedkar Institute of Technology, Delhi से Electronics and Communication में BTech किया. इंजीनियरिंग के दौरान ही उनका झुकाव सिविल सर्विस की तरफ होने लगा.
अभिषेक ने Political Science में MA किया. यहीं से उनकी UPSC की तैयारी को सही दिशा मिली. उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें Political Science में Junior Research Fellowship (JRF) भी मिली. इसके बाद वो सिविल सर्विस की परीक्षा में शामिल होने वाले थे.
IAS अभिषेक वशिष्ठ का UPSC सफर
अभिषेक वशिष्ठ साल 2018 में प्रीलिम्स परीक्षा पास नहीं कर पाए. 2019 में उन्होंने प्रीलिम्स क्लियर किया, लेकिन मेन्स परीक्षा में सिर्फ 1 नंबर से चूक गए. इसके बाद 2020 में अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने UPSC क्लियर किया और Indian Revenue Service (IRS) में चयनित हुए. 2021 में चौथे प्रयास के दौरान उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी.
IPS की वर्दी में अभिषेक
UPSC में लगा हैट्रिक
साल 2022 में पांचवें प्रयास में उन्हें Indian Police Service (IPS) मिला. आखिरकार 2024 में अपने छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने All India Rank 14 हासिल की और IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. 2020 के बाद 2022 और फिर 2024 में उन्होंने यह परीक्षा दी और उन्हें सफलता हासिल हो गई. अभिषेक वशिष्ठ को उनके रैंक के अनुसार IAS सर्विस मिला. हाल ही में जारी कैडर अलॉटमेंट लिस्ट में उन्हें AGMUT कैडर मिला है.
यह भी पढ़ें: केमिकल इंजीनियरिंग से BTech के बाद UPSC, महिला टॉपर बनकर सृष्टि देशमुख ने रचा इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










