बिहार में यंग IAS कल्पना रावत की एंट्री, पति सूर्य प्रताप सिंह कैमूर में तैनात

Published by :Ravi Mallick
Published at :10 Dec 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Young IAS Kalpana Rawat

Bihar Young IAS कल्पना रावत और उनके पति सूर्य प्रताप सिंह की तस्वीर (Image: Social Media)

Bihar Young IAS: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में चुने गए आईएएस के लिए कैडर अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. इसमें बिहार राज्य को 10 यंग आईएएस मिल गए हैं. इसमें एक नाम आईएएस कल्पना रावत का भी शामिल है. UPSC 2024 परीक्षा रैंक 76 से क्रैक करने वाली कल्पना रावत के पति भी बिहार में ही तैनात हैं.

विज्ञापन

Bihar Young IAS: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 क्रैक करने वालों में एक नाम कल्पना रावत का भी शामिल है. कल्पना रावत ने UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक 76 हासिल की है. बिहार कैडर की नई लिस्ट में उनकी एंट्री हो चुकी है और खास बात यह है कि उनके पति आईएएस सूर्य प्रताप सिंह (IAS Surya Pratap Singh) भी बिहार में ही तैनात हैं. कल्पना रावत का यूपीएससी सफर काफी रोचक रहा है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

Bihar Young IAS: बिहार में 10 नए IAS

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC Civil Services Examination 2024) का फाइनल रिजल्ट आने के बाद कैडर अलॉटमेंट लिस्ट भी जारी कर दी गई है. इस बार कुल 179 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हुई है. इसमें बिहार राज्य को कुल 10 यंग आईएएस ऑफिसर मिले हैं.

Who is IAS Kalpana Rawat: कौन हैं आईएएस कल्पना रावत?

कल्पना रावत का जन्म हरियाणा के जज्जल (सोनीपत) में हुआ और उनकी परवरिश दिल्ली के नजफगढ़ में हुई. वो स्कूल में हाउस कैप्टन, NSS सदस्य और नेशनल लेवल क्रिएटिव राइटिंग अवॉर्डी भी रह चुकी हैं. पढ़ाई में अव्वल कल्पना ने दौलत राम कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से Political Science (Hons) की पढ़ाई की.

चौथे प्रयास के बाद

उनकी UPSC जर्नी भी काफी प्रेरक रही है. यह उनका चौथा अटेम्प्ट था और चार साल में उन्होंने दो बार इंटरव्यू भी दिए. यह बताता है कि कल्पना ने हार नहीं मानी और हर बार पहले से बेहतर होकर सामने आईं. इस बार उन्हें रैंक 76 प्राप्त हुआ और वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गई हैं.

पति भी बिहार कैडर में तैनात

कल्पना रावत के पति IAS सूर्य प्रताप सिंह पहले से ही बिहार में तैनात हैं. वे फिलहाल कैमूर में DDC पद पर पोस्टेड हैं. सूर्य प्रताप सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे 2021 बैच के IAS ऑफिसर हैं. कल्पना बताती हैं कि उनके पति ने एग्जाम की तैयारी में काफी मदद की थी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं जमुई की बेटी संस्कृति, बनीं यूपी की नई IAS, UPSC Rank 17

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन